सदर प्रखंड के वर्मा गाँव निवासी एवं गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवान अशोक कुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। वह पटना बिहटा में जिला समादेष्टा पर कार्यरत थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में गेहूँ का फसल बोने के लिए खाद नहीं मिल पा रहा है और खाद भी मिल रही है तो उसके लिए लम्बी लाइन लगना पड़ रहा है।किसानों को बहुत समस्या आ रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के अलग-अलग गाँव में मरीचा, टमाटर और बैगन का खेती किसानों द्वारा बहुत अच्छा तरीका से होता हैं। हर साल से अधिक टमाटर का खेती किया गया है लेकिन इस बार कीटाणु लगने से किसानों को नुकसान सबसे अधिक हो रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
चक्रवाती तूफान ‘जवाद का रोहतास जिले के ऊपर कोई विशेष असर नहीं है। अगले दो-तीन दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही नमी की मात्रा अधिक रहने का अनुमान है। पूर्वी हवा चलेगी। मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान जवाद का जिले में असर नहीं होगा। सुबह में धुंध या हल्का कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलने के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सूबे के दक्षिण पूर्व बिहार में ही एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। उक्त बातें मौसम विभाग के द्वारा कही गई
सासाराम प्रखंड के समरडीहा पंचायत अंतर्गत चौखंडा चितौली मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीकृष्ण फुटबॉल कप के बैनर तले किया गया। मैच शिवसागर प्रखंड के सेनुवार बनाम सासाराम के एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया। जिसमें सासाराम की टीम चार गोल से विजेता बनी।
Transcript Unavailable.
sachin Raj
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 के ऑनलाइन स्पॉट एडमिशन की तिथि एक बार फिर से जारी कर दी है। अब ऑनलाइन स्पॉट नामांकन सोमवार छह दिसंबर को होगा।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर ..
राज्य से आगामी 8 दिसंबर को यहां पहुंच रही कायाकल्प की एक टीम के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी आलोक में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ । जिसमे केयर इंडिया के प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को लेवर रूम , ओटी रूम के कार्यों में सुधार लाने और जरूरतमंद लोगों के लायक बनाने की जानकारी दी गई। लेवर रूम आदि की साफ सफाई और समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई। शिविर में सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को जानकारी दी गई कि पटना से पहुंचने वाली राज्य टीम के अधिकारी गण अस्पताल की साफ सफाई , लेवर रूम , ओटी आदि का निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्यकर्मियों को शिविर में कई तरह की जानकारी दी गई।
