सासाराम प्रखंड के समरडीहा पंचायत अंतर्गत चौखंडा चितौली मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीकृष्ण फुटबॉल कप के बैनर तले किया गया। मैच शिवसागर प्रखंड के सेनुवार बनाम सासाराम के एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया। जिसमें सासाराम की टीम चार गोल से विजेता बनी।
