बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी माध्यम से बता रहे है की उनके गाँव में सड़क बनवाने के लिए सरकार के तरफ से पैसे आए थे पर वो दूसरा फण्ड स्तेमाल कर दिया गया है। साथ ही बता रहे है की सड़क तथा पानी न होने की वजह से गाँव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं
बिहार से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की नागपुर हाई स्कूल के बच्चों से किसान काफी परेशान हो रहें हैं. नागपुर हाई स्कूल जाने के लिए रस्ते में खेतों से गुज़र के जाना होता है और खेतों में गेहूं की बोआई हुई है और बच्चों के आने जाने के कारण गेहूं की खेती बर्बाद हो रही है जिस से किसान काफी परेशान हैं.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से रमिता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि विद्यार्थियों को मूल डिग्री नहीं मिल प् रही है। साथ ही बता रही है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हो पाने से दर्जन भर से अधिक विद्यार्थियों को मूल डिग्री नहीं मिल पा रही है ऐसे विद्यार्थी अपने करियर को लेख काफी चिंतित है। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से दीक्षांत समारोह जल्द कराकर मूल प्रमाण पत्र वितरित करने की गुहार लगाई है मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छठे वार्षिक दीक्षांत समारोह 2021 के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन जनवरी 2021 में हेमा गया था आप दीक्षांत नहीं होने से आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं बहुत से डिग्री धारी अपने प्रमाण पत्र को लेकर चिंतित है हिंदी से पीएचडी उत्तीर्ण डॉ सूर्य प्रताप चौबे डॉ मुकेश कुमार राम भोजपुरी की डॉक्टर प्रियंका का कहना है कि प्रमाण पत्र के अभाव में कोई जगह सहायक पर प्राचार्य पद के आवेदन करने से वे वंचित हो रहे हैं
बिहार राज्य से रमिता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि वाणिज्य संकाय में नामांकन की गति धीमी हो गई है। साथ ही कह रही है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर सत्र 2020 22 वाणिज्य संकाय में नामांकन की गति धीमी है। शनिवार तक कुल 63 नामांकन हो पाया है जबकि विश्वविद्यालय के पीजी वाणिज्य संकाय में 172 एचडी जैन कॉलेज में 156 यानी कुल मिलाकर 328 सीटों पर नामांकन होना है। छात्र कल्याण अध्यक्ष सीधेश्वर नारायण ने बताया कि विवि प्रशासन पीजी नामांकन की प्रक्रिया जल्द समाप्त करना चाहता है। लेकिन जिस रफ्तार से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है उसे चिंतित होना लाजिमी है अगर आगामी 31 जनवरी तक वाणिज्य संकाय में नामांकन पूरा नहीं होगा तो तो दूसरी सूची जारी की जाएगी।
बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि स्थानीय कोरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोयला गांव में छापामारी कर एक फरार देसी शराब के तस्कर हरिद्वार राम को धर दबोचा।साथ ही बता रहे है कि छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने किया।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से पिछले माह 15 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया था। लेकिन वह निकल भागने में सफल हो गया था।तबसे शराब बरामदगी के इस मामले में इसकी तलाश पुलिस को थी। गिरफ्तार तस्कर को बाद में जेल भेज दिया गया।
बिहार राज्य के शेखपुरा से सुनील कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ज़िला में यूरिया उर्वरक की भारी किल्लत होने के कारण यहां के किसान काफी परेशान दिख रहे है। ज़िला के किसी भी रसायनिक उर्वरक की दुकान में गत एक पखवाड़े से यूरिया खाद न मिलने के कारण किसान बाजार बाजार भटक रहे है। चालू रबी मौसम में ज़िला के बड़े भू-भाग में लगाए गए गेहूँ की फसल में यूरिया खाद डालने की आवश्यकता किसानों के समक्ष खड़ी है। लेकिन बाजारों में किसानों को यूरिया खाद न मिलने के कारण उनकी खेतों में लगी गेहूँ की फसल पीले पड़ने लगे है।साथ ही फसलों में विकास नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण किसान चिंतित नजर आ रहे है। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा ने बताया कि चालू रबी मौसम में सरकार द्वारा इस जिला को 11 हजार मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने का लक्ष्य था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में 2 से 5 वर्ष आयु के 1900 सौ बच्चों को विशेष सर्वे के दौरान कुपोषित पाया गया। साथ ही बता रहे है कि इन कुपोषित बच्चों को जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित जिला पुनर्वास केंद्र में रखकर स्वस्थ करने के बाद घर भेजने का निर्णय ली है।इसकी जनकारी सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने दी। कुपोषित बच्चों को देखभाल और तंदुरुस्त करने को लेकर जिला पुनर्वास केंद्र में एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर स्वास्थ कर्मी पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी आदि उपस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज ने किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल सहित बड़ी संख्या में में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे ।
