बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि स्थानीय कोरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोयला गांव में छापामारी कर एक फरार देसी शराब के तस्कर हरिद्वार राम को धर दबोचा।साथ ही बता रहे है कि छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने किया।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से पिछले माह 15 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया था। लेकिन वह निकल भागने में सफल हो गया था।तबसे शराब बरामदगी के इस मामले में इसकी तलाश पुलिस को थी। गिरफ्तार तस्कर को बाद में जेल भेज दिया गया।