बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में 2 से 5 वर्ष आयु के 1900 सौ बच्चों को विशेष सर्वे के दौरान कुपोषित पाया गया। साथ ही बता रहे है कि इन कुपोषित बच्चों को जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित जिला पुनर्वास केंद्र में रखकर स्वस्थ करने के बाद घर भेजने का निर्णय ली है।इसकी जनकारी सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने दी। कुपोषित बच्चों को देखभाल और तंदुरुस्त करने को लेकर जिला पुनर्वास केंद्र में एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में डॉक्टर स्वास्थ कर्मी पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी आदि उपस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज ने किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल सहित बड़ी संख्या में में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे ।