कई वर्षों बाद एसपी कार्तिकेय शर्मा के सख्त निर्देशों के आलोक में शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पांची गांव निवासी और शराब कारोबारी सुरेश चौधरी के पुत्र अजय चौधरी के घर सील कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सुरेश चौधरी का पुत्र अजय चौधरी को उसके घर से 19 लीटर निर्मित देसी शराब के साथ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के बरबीघा नगर परिषद के घूसखोर कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का संकल्प जारी कर दिया है। फिलहाल विजय कुमार जेल में बंद हैं। बता दें कि बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार को विशेष निगरानी इकाई ने गत 18 जनवरी 2022 को एक संवेदक से 48 हजार रूपए की राशि घूस के रूप में लेते गिरफ्तार कर लिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक बार फिर से भ्रष्ट पुलिस वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई रात के अंधेरे में मालवाहक वाहनों से वसूली को लेकर किया गया है। इस संबंध में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जद में आए दो पुलिस पदाधिकारी, 4 होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी और एक सिपाही शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि गुप्ता धाम की तरफ से जाने वाला मुख्य सड़क के दोनों किनारे पर नाला का निर्माण किया गया था। जिसमें कचड़ा के कारण नाला जाम हो गया है और नाला का पानी सड़क पर आ रहा है। इससे आने जाने वाले लोगों को समस्या हो रही है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शराब तस्कर नालंदा से गिरफ्तार बिहारशरीफ नालंदा- कहा जाता है कि अगर नालंदा में आपको एक साथ शराब की 4 बोतलें मिल जाएं तो उनमें 3 की सप्लाई दीपक उर्फ बड़ा बाबू ने की होगी। गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ बड़ा बाबू बिहार में शराबबंदी के पूर्व से ही इस धंधे में लिप्त रहा है। 2 दिन पूर्व पटना के मध निषेध विभाग की स्पेशल टीम ने दीपनगर थाना क्षेत्र से कुख्यात शराब तस्कर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। दीपक कुमार के ऊपर बिहार भर में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी दीपक उर्फ बड़ा बाबू की फाइल फोटो। झारखंड के गिरिडीह में है वाइन की लाइसेंसी दुकान आधिकारिक सूत्रों की माने तो दीपक उर्फ बड़ा बाबू ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर झारखंड के गिरिडीह में वाइन शॉप की दो दुकानों का ठेका ले रखा है। दीपक के अलावा इस अवैध धंधे में हरनौत थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार साह, नगर थाना क्षेत्र निवासी फोटो महतो और एक अन्य साथी दिवाकर, जो अब इस दुनिया मे नहीं है। इन चारों लोगों के द्वारा शराबबंदी के बाद से ही हर दिन एक ट्रक के तहखाने में देशी और विदेशी शराब भर कर नालंदा और उसके आसपास के जिलों में भेजा जाता था।

सासाराम प्रखंड के बाराडीडीह गांव में लगाया गाय शिविर आयुष्मान भारत कार्ड का और लोगों को बताया गया कि आयुष्मान भारत कार्ड से 5 लाख का मुफ्त में इलाज कराया जाएगा। जिस अस्पताल में सरकार की रजिस्ट्रेशन है उसी अस्पताल में 5 लाख का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शुक्रवार को शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर बिना चालान के बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को शेखोपुरसराय थाने की पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर शेखोपुरसराय थाने के समीप बिना चालान के बालू ले जा रहे ट्रैक्टर खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शुक्रवार को शहर के गौरक्षिणी के समीप तालाब में कपड़ा धोने पहुंची एक 14 वर्षीय बालिका का पाँव फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में डूब गई। बाद में नागरिकों की सहायता से उसे तालाब से निकाला गया। बालिका की पहचान शहर के लालबाग मौहल्ला निवासी बडबोरी राम की पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है।सूत्रों ने बताया कि तालाब से बालिका को निकाले जाने के बाद उसे बेहोशी की अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।