Transcript Unavailable.

सिलाव थाना में शुक्रवार को फर्जी तरीके से बहाल 10 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर लाल मोहम्मद ने कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर करायी है। आरोपितों में सिलाव प्रखंड नियोजन इकाई व राजगीर प्रखंड की पंचायत नियोजन इकाई से बहाल शिक्षक शामिल हैं।

इस्लामपुर प्रखंड में चयन हुए बिना ही बतौर शिक्षक 13 लोगों से चुनाव के साथ ही एग्जाम में ड्यूटी लगाने के भंडाफोड़ के बाद जिला शिक्षा विभाग सकते में आ गया है। अब इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय मानी जा रही है। इन 13 लोगों से विधानसभा चुनाव-2020 व लोकसभा चुनाव-2019 में भी काम लिया गया है। अब पता लगाया जा रहा है कि कबसे इनलोगों के नाम इस्लामपुर शिक्षा विभाग में अंकित हैं।

शिक्षकों को एमडीएम योजना से दूर रखने की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व सदस्यों ने डीईओ केशव प्रसाद से भेंट की। डीईओ ने संघ के सदस्यों की बात गंभीरता से ले मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ हेमचन्द को बुलाया और उनसे राय री।

पुलिस ने बिहार पुलिस अकादमी से फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वह फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ट्रेनिंग करने पहुंची थी। अधिकारियों ने जांच की तो नियुक्ति पत्र गलत पाया गया। इसके बाद पुलिस अकादमी के अधिकारियों ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

नालंदा में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उसे जेल भिजवा दिया। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव का है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैं प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाली न्यूज़ एक्सप्रेस न्यूज़ एक्सप्रेस नेहरू युवा केंद्र रोहतास केंद्र रोहतास सासाराम में युवा कार्यक्रम का एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया नेहरू युवा क्लब में जितने भी जितने भी गांव जुड़े हुए हैं अपने-अपने ब्लॉक के एन वाई के ने अपने-अपने युवाओं को संस्कृति कार्यक्रम में भाग लिए थे सभी युवाओं ने अपने अपने हुनर एवं काला को दिखाएं और प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार प्रमिला सिंह एवम बचत सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया

Transcript Unavailable.