शनिवार को दोपहर बाद शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सुगिया गांव समीप एक पेट्रोल पम्प के पास एक बेकाबू बस ने एक बाइक को पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दिया। जिसमे बाईक पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से शेखोपुरसराय पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पीएन ठाकुर ने शनिवार को यहां अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए । उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ को मजबूती देने और संगठन के विस्तार को लेकर उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ लंबी मंत्रणा की जिला विधिज्ञ संघ के अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को इस संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करने और अधिवक्ता के कल्याण को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहने की अपील की । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रविवार की सुबह शेखपुरा में सम्राट मैराथन दौड़ शुरू हुआ। जिसमे पुरुष एवं महिला वर्ग में लगभग 950 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं । एसकेटीपीएल कंपनी के निदेशक संजय गोप द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ को शेखपुरा विधायक विजय सम्राट, जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर के पुरुषोत्तम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगा कुमार यादव ने शहर के जखराज स्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल शनिवार को शेखुपुरसराय प्रखंड के चरुमावा गांव में यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्र दानिश खा के परिजन से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलराम आनंद भी मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा के एक्सेलेंस कॉन्वेंट स्कूल से 6 में से 3 बच्चों ने सैनिक स्कूल नालन्दा के लिए वर्ग छः के प्रवेश परीक्षा में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के निदेशक शत्रुघ्न कुमार ने महोत्सव का आयोजन कर सभी बच्चों क़ो उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

शेखपुरा के प्रमुख संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं योग्यता प्रदर्शनी और नवाचार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इनायत खान एवं जिले के सम्मानित पुलिस-अधीक्षक कार्तिकेन शर्मा सहित जज के रूप में प्रोफेसर विजय राम रतन सर, रिटायर्ड प्राचार्य के रूप में परशुराम सर एवं राजकुमार प्रसाद मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत कुमार सहरा- बटौरा टाल सुरक्षा हेतु शेखपुरा जिला के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से मिल कर ज्ञापन सौंपा एवं पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टाल सुरक्षा हेतु दिनांक 07/03/2022 से पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिए! इसके लिए उनके साथ किसानों ने उनका आभार व्यक्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.