Transcript Unavailable.
जिलाधिकारी ने चंडी अंचल कार्यालय में की समीक्षा बिहारशरीफ 9 मार्च (हि.स.)| नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज बुधवार को चंडी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान दाखिल खारिज से संबंधित अस्वीकृत किये गए मामलों का प्रतिशत लगभग 40 प्रतिशत पाया गया। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा को इसकी समीक्षा तथा अस्वीकृत किए गए मामलों के अभिलेख के रेंडम जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ एलपीसी से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया। वहीं दूसरी ओर अभियान बसेरा के लिए पात्र लाभुकों को चिन्हित करने के उद्देश्य से अविलंब नए ढंग से सर्वे कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जमाबंदी पंजी में त्रुटि निराकरण के लिए परिमार्जन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अगर आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों में कोई कमी रह गई हो तो संबंधित दस्तावेज की मांग आवेदक से करने के उपरांत ही अंतिम निर्णय लेने को कहा गया है| उन्होंने कहा कि जनवरी एवं फरवरी माह में अंचल में भूमि विवाद से संबंधित 70 मामलों में से 64 मामलों का निष्पादन किया गया है। जो मामले लंबित हैं उनका निराकरण करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना। दो आवेदकों ने परिमार्जन से संबंधित अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने दोनों आवेदकों से संबंधित अभिलेख मंगा कर इसका अवलोकन किया तथा निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, अंचलाधिकारी चंडी सहित अंचल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद
होमगार्ड जवानों ने जज के खिलाफ दिया धरना बिहारशरीफ 9 मार्च (हि.स.)|खगड़िया जिला में 14 फरवरी को अपने सहयोगी की मौत के विरोध में होमगार्ड के जवानों ने बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर बुधवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसके विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की गयी है।उनका आरोप है कि खगड़िया के एक जज के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान विरेंद्र कुमार सिंह की पिटाई होने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस कारण उनका परिवार सड़क पर आ गया है। जज पर एफआईआर कर अविलंब गिरफ्तार कर पीड़ित परिजनों को पूरा न्याय दिलायी जाय। आश्रित को नौकरी दी जाए। अगर हमलोगों की मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना में ओम प्रकाश, सत्येद्र प्रसाद, अब्दुल हजीज, प्रमोद कुमार रंजन, राजो कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, नवलकिशोर प्रसाद, अंजनी कुमार सिंह, कौशलेंद्र प्रसाद, अभय कुमार, रामानुज सिंह, नागेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद
मैं प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस पंजाब नेशनल बैंक रिश्वत लिया जाता है जिन व्यक्ति को खाता खुलवाना हो या पहले से खुला हुआ है बंद हो गया है उसको खुलवाने के लिए रिश्वत लिया जाता है एवं एटीएम कार्ड निकलवाने को भी इस समस्याओं को आने को लोगों ने मैनेजर के पास कंपलेंन भी किए थे लेकिन मैनेजर ने कोई फोकस नहीं लिया आज उनसे उच्च पद के अधिकारी आए थे जांच करने के लिए उच्च अधिकारी से अपने अपने बातों को समस्याओं को रखें उसने कहे की
Transcript Unavailable.
मैं मुन्ना कुमार मेरा मनरेगा का कार्ड अभी नहीं बना है मुझे जानकारी मिलना चाहिए कैसे बनाया जाता है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इंटरनेशनल वूमेन डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। और इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं व महिलाकर्मी ने जश्न मनाया। मनाएं भी क्यों न, आज महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आज की महिलाएं अपने सपनों की उड़ान भरने में यकीन रखती हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने स्कूल के तमाम महिला कर्मी को बुके देकर सम्मानित किया और साथ ही साथ में बताया कि सन 1917 में युद्ध के दौरान हड़ताल तक इसे औपचारिक रूप नहीं दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवश के अवसर पर चेवाडा डाक विभाग के द्वारा पंचायत चुनाव में कड़ी संघर्ष के साथ प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस संबंध में चेवारा शाखा के डाकपाल विनोद शंकर बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर विभाग में कार्यरत तमाम कर्मचारी महिला प्रतिनिधियों के घर पहुंचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
