Transcript Unavailable.
अरियरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रभात रंजन के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय कैंप के दूसरे दिन पचना ग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया गया तथा वहां निवास कर रहे शोषित, पीड़ित, दलित लोगों के बीच वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु जानकारी से अवगत कराया गया। गांव के दलित परिवारों को सफाई के महत्व को विस्तृत पूर्वक समझाया। उन्होंने आस पड़ोस की साफ सफाई के साथ साथ प्रत्येक दिन स्नान करने , कपड़ों को साफ रखने ,नित्य ताजा भोजन करने , पानी और भोजन को ढक कर रखने आदि के बारे में बताया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने उपस्थित ग्रामीणों से अपनी सेवा भावना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉo अमित कुमार, शिक्षक- डॉo रकीब अंसारी, डॉ० शशि पांडे,प्रोo त्रिपुरारी ने स्वयंसेवकों के साथ ग्रामीणों से बात कर स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला।
गर्भधारण से लेकर 1000 दिन माता और बच्चों के पोषण के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान दोनों की स्वास्थ्य देखभाल अच्छी तरह से करने और पोषण की आवश्यकता है। इसमें से माता के लिए 10 खाद्य ग्रुप में पांच एवं बच्चों को सात ग्रुप में से चार का आहार देना बहुत ही महत्वपूर्ण है। बच्चों को पोषण आहार में सुधार कर आने वाले समय में देश को आर्थिक विकास संभव है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला के विभिन्न विद्यालयों से चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने शेखपुरा से वाहन द्वारा बक्सर के लिए जिला से रवाना हुई । इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले मे आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता दिनांक 10 से 14 मार्च 2022 तक होनी है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को जिले के एक निजी होटल के सभागार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन सिंह के द्वारा एनडीए के कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में मुंगेर सीट से जदयू के एमएलसी प्रत्याशी संजय प्रसाद को जिताने की अपील उनके द्वारा की गई । मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार के द्वारा कई ऐसे काम किए गए हैं जिससे पंचायती राज व्यवस्था मजबूत हुई है। पंचायतों में महिलाओं को अधिकार देने का काम नीतीश कुमार ने किया है। जिसकी वजह से महिला आगे आई हैं और महिला सशक्तिकरण नीतीश कुमार की पहली प्राथमिकता है और बिहार के कई योजनाओं को देश के दूसरे राज्यों में अपनाया जा रहा है। वहीं देश के केंद्रीय योजनाओं में भी बिहार के नल जल जैसी योजनाओं को अपनाया गया है। समारोह में एमएलसी प्रत्याशी संजय सिंह भी मौजूद रहे तथा लोगों को विकास का भरोसा दिया। इस सम्मेलन में ललन सिंह ने नीतीश कुमार के उम्मीदवार संजय सिंह को एमएलसी के चुनाव में जिताने की अपील की। बैठक में जदयू और भाजपा से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। चुनावी प्रचार में यहां पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जिसमें बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार, जदयू के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी, जदयू नेता राहुल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा नेता संजय सिंह, जदयू नेता शंकु सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
