स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता में नीलगिरी बालिका सीनियर टीम (ग्रीन)ने शिवालिक सीनियर बालिका सदन (रेड) को पराजित की।खेल शिक्षिका हेमलता एन एच के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में नीलगिरी की छात्रा प्रियांशु,प्रतिभा,नव्या,ज्योति,रुचि,प्रेरणा और आसमाँ को बेहतरीन परफॉर्मेंस से शिवालिक की गीता,शिवानी,सोनम,मौसम,अंजलि,अनुप्रिया और निधि ने करारी शिकस्त दीअलका,अनुप्रिया,लक्ष्मी और रिया ने ऑफिसियल की भूमिका निभाई।प्राचार्या पी मेरी जेनेट डेजी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए ऐसे ही खेलकूद में नियमित भाग लेते रहने का आह्वान किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छह दशक से अधिक समय से अरियरी थाना क्षेत्र के धनकौल गांव स्थित कब्रिस्तान की भूमि का अतिक्रमण किए जाने के विवादित मामले को पुलिस और प्रशासन खत्म करने में सफलता अर्जित की। वर्ष 1956 से इस कब्रिस्तान की भूमि को लेकर धनकौल गांव में दो समुदाय के बीच विवाद चल रहा था। जबकि इस विवाद को लेकर गांव के दोनो समुदाय के बीच बराबर तनाव और झड़प की स्थिति बनी रहती थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर नगर परिषद शेखपुरा के वार्ड पार्षद संजय यादव सहित अन्य तीन लोगों को शराब और गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद शेखपुरा के वार्ड संख्या -10 के वार्ड पार्षद संजय यादव को 2 -2 सौ एमएल शराब से भरे पाउच और के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नवगठित नगर पंचायत शेखोपुरसराय के नीमी गांव विधुत चोरी के खिलाफ छापामारी करने और गांव स्थित एक घर में बिजली मीटर जांच करने के लिए पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ राहुल कुमार और उनके साथ के कर्मियो को घर की महिलाओं ने स्नानघर में स्नान करने के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दी। महिलाओं का शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टीम को गांव से खदेड़ दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मल्लीपुर से आशीष कुमार ने रानी कुमारी से मोबाईल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया। रानी कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम सुन कर ई श्रम कार्ड के बारे में जाना है।
बिहार से आशीष मोबाइल वाणी पर एक बच्ची से बात कर रहें हैं ये बच्ची का नाम पूनम कुमारी है और इनका कहना है की मोबाइल वाणी के कार्यक्रम से इन्हें जानकारी मिली की लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाया गया है तथा शिक्षा कैसे प्राप्त किया जाए.
बिहार के रोहतास से आशीष मोबाइल वाणी के माध्यम से एक छात्र से बात कर रहें हैं , छात्र का ये नाइंथ में पढ़ती हैं और ये मोबाइल वाणी को नियमित रूप से सुनती हैं तथा इन्हें अभी मोबाइल वाणी के कार्यक्रम से जानकारी मिली की लड़कियूं की शादी कोण सी उम्र में होनी चाहिए तथा कितनी शिक्षा लड़कियों को मिलनी चाहिए।
बरबीघा नगर स्थित भाजपा कार्यालय एवं महावीर चौक पर नगर अध्यक्ष संदीप वैश्यकियार , ग्रामीण अध्यक्ष राकेश कुमार , हीरालाल सिंह, विनोद माथुर , चंद्रकांत कुमार , ललित कुमार, बिट्टू , पिंटू मुखिया , गौतम कुमार , राम जाने कुमार। एवं बरबीघा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संजीत प्रभाकर , पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी मनाते हुए लोग।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत बिहारशरीफ 10 मार्च (दे.सं)| नालंदा जिले के सिलाव रेलवे क्रौसिंग के समीप बुधवार की देर रात्रि मालगाड़ी से कटकर 60 वर्षिय अधेड़ की मौत हो गयी| मृतक की पहचान खोजागाछी गाँव निवासी सिया सिंह के रूप में की गई है| घटना की सूचना पर सिलाव थाना पुलिस व ग्रामीण पहुँच कर शव की पहचान की| घटना के संबंध में बताया जाता है की सिया सिंह गाँव वाले से कर्ज लिये थे और कर्ज नहीं चुकाने की बजह से वे डिप्रेशन में घर से बाहर निकल जाते थे वहीं रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गये| इस संबंध में गुरुवार को सिलाव थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर शव को अंत्यंत परीक्षण के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है| नालंदा पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच करने में जुट गयी है| प्रमोद पाण्डेय बिहारशरीफ देश प्राण संवाददाता
जिलाधिकारी ने की भू-अर्जन के कार्यों कि समीक्षा बिहारशरीफ10 मार्च (हि.स.)|जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज गुरूवार को जिला में क्रियान्वित की जा रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन से संबंधित अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक की।जिसमें गंगाजल उद्वह योजना में पाइप लाइन बिछाने तथा घोड़ा कटोरा में जलाशय निर्माण के लिए अर्जित की गई भूमि के लिए भुगतान हेतु लंबित मामलों में संबंधित रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस संबंध में विशेष रुप से अंचलाधिकारी रहुई,अंचलाधिकारी गिरियक एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी को भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।एकंगरसराय बाईपास तथा हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण के लिए अर्जित की गई भूमि के भुगतान प्रक्रिया में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस्लामपुर बाईपास के लिए भी रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया गया। इच्छोस मौजा में रैयतों को एलपीसी निर्गत करने के लिए अंचलाधिकारी इस्लामपुर को विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया।नूरसराय बाईपास पथ के लिए रैयतों को एलपीसी निर्गत किया जा रहा है। संबंधित रैयतों को तेजी से भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।नूरसराय-सिलाव पथ में मापी का काम तेजी से पूरा करने के लिए अतिरिक्त अमीन की सेवा लेते हुए भुगतान में तेजी लाने को कहा गया। तेलमर-नरसंडा-सालेपुर पथ में भी निर्माण कार्य जारी है,67 में से 33 स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है।एनएच-20 (रजौली बख्तियारपुर पथ) के चौड़ीकरण कार्य के लिए 393 में से 175 रैयतों को भुगतान किया गया है, शेष रैयतों को तेजी से भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।अन्य सभी संबंधित परियोजनाओं में भी भू-अर्जन से संबंधित लंबित भुगतान की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ/ राजगीर/ हिलसा, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल/पथ प्रमंडल सहित अन्य संबंधित कार्यकारी एजेंसी के अभियंता एवं संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद
