होमगार्ड जवानों ने जज के खिलाफ दिया धरना बिहारशरीफ 9 मार्च (हि.स.)|खगड़िया जिला में 14 फरवरी को अपने सहयोगी की मौत के विरोध में होमगार्ड के जवानों ने बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर बुधवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसके विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की गयी है।उनका आरोप है कि खगड़िया के एक जज के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान विरेंद्र कुमार सिंह की पिटाई होने से इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस कारण उनका परिवार सड़क पर आ गया है। जज पर एफआईआर कर अविलंब गिरफ्तार कर पीड़ित परिजनों को पूरा न्याय दिलायी जाय। आश्रित को नौकरी दी जाए। अगर हमलोगों की मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना में ओम प्रकाश, सत्येद्र प्रसाद, अब्दुल हजीज, प्रमोद कुमार रंजन, राजो कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, नवलकिशोर प्रसाद, अंजनी कुमार सिंह, कौशलेंद्र प्रसाद, अभय कुमार, रामानुज सिंह, नागेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद