बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सदोखर पंचायत के रकवा ग्राम से श्वेता कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि रकवा ग्राम में पानी की बहुत समस्या है। यहाँ पानी का स्तर बहुत कम है

राज्य में बढ़ रहे भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के बाद अब उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। जिले में चल रहे 285 उच्च एवं लगभग 250 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के लिए छात्र सुबह 6:30 बजे उपस्थित होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि सोमवार से सभी विद्यालयों को 9:30 बजे से 4 बजे तक जाने का निर्देश दिया गया था। वहीं शनिवार को 9:30 से एक बजे दोपहर तक चलाने का आदेश जारी किया गया था। किंतु अब विद्यालयों को सुबह 6:00 बजे से दोपहर के 11:00 बजे तक कर दिया गया है

नौकरी को ले बेरोजगार युवाओं ने मंगलवार को सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। सासाराम शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आर्मी की तैयारी कर रहे दर्जनों युवाओं ने सड़क जाम कर दिया। जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से थम गया। पुरानी जीटी रोड कचहरी से लेकर गौरक्षणी, तकिया ओवरब्रिज व गौरक्षणी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पोस्टऑफिस की आस-पास की सड़कें भी वाहनों से भर गई। जिले के वरीय पदाधिकारी जाम में गाड़ी छोड़कर पैदल कार्यालय पहुंचे। बेरोजगार युवाओं ने 10 बजते ही लोहिया चौक को जाम कर दिया। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि अगर सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेगी तो आगे चलकर ट्रेन चक्का भी जाम करेंगे उक्त बाते बेरोजगार युवाओं ने कही !

बिहार राज्य के जिला रोहतास के गाँव मल्हीपुर से रानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि उनके गाँव के आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए खाना नहीं बनाया जा रहा है। आगे कह रही है कि आंगनबाड़ी सेविका से पूछे जाने पर उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया

बिहार राज्य के जिला रोहतास से कलावती मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है किउन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी मिली है कि हमारे देष में पानी की स्तर घट रही है इसलिए हमें पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए और जितना हो सके पानी की बचात करनी चाहिए।

जिला में उत्पाद विभाग में नया थाना बनाया गया है। उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार को पहला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि उत्पाद विभाग द्वारा पहले शराब संबंधी मामलों में सरकारी परिवाद पत्र दायर किए जाते थे। लेकिन शराब अधिनियम के नए प्रावधानों के तहत अब उत्पाद के नए थाना का गठन किया गया है। अब उत्पाद विभाग द्वारा भी पुलिस की तरह भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान कार्य किया जाएगा उत्पात थाना के अधिकारी भी अब केस डायरी आदि लिखकर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करेंगे। बताया गया कि उत्पाद थाना के गठन से अब पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा शराबबंदी के मामलों की जांच और अनुसंधान में एकरूपता आएगी और इससे अधिक से अधिक लोगों को सजा दिलवाने में सहायक सिद्ध होगा। सरकार द्वारा इस संबंध में प्राप्त दिशा निर्देश और पत्रों के यहां पहुंचते ही यहां उत्पाद खाना का गठन करते हुए अब मामलों को थाना के तर्ज पर दर्ज करने का काम शुरू कर दिया गया है।

चेनारी बाजार में चैत्र नवरात्र के पहले दिन सदाफल महाराज के झंडे तले सर्वोदय शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु झंडा लिए भजन-कीर्तन करते शामिल हुए। शोभायात्रा चेनारी बाजार, लांजी, कर्पूरी चौक, शहीद संत चौक, मुख्य बाजार से होते हुए सितौडा के समीप समापन किया गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण भी किया। मौके पर विंध्याचल जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, सुरेंद्र मालाकार, सुदर्शन पासवान, रामबचन सिंह, राम गोविंद, श्रीभगवान पासवान, परशुराम, विंध्याचली देवी, ढुनमुन पासवान, रीता देवी, मीना देवी आदि थीं।

बता दे कि जिला प्रशासन के द्वारा क्षेत्र से पूर्व में ही यह बता दिया गया था कि करमचट डैम से गुप्ता धाम तक सड़क का निर्माण हो रहा है जिसमें ट्रैक्टर को धाम पर ना ले जाने की बात कही गई थी किंतु जानकारी के अभाव में अभी भी काफी संख्या में श्रद्धालुगढ़ गुप्ता धाम को पहुंच रहे हैं बक्सर जिले के श्रद्धालु विनोद कुमार के द्वारा बताया गया कि हम लोगों को जानकारी नहीं था कि गुप्ता धाम परिसर पर ट्रैक्टर ले जाना है मना है नहीं तो हम लोग दूसरे गाड़ी से जाते हैं उक्त बातें बक्सर जिले के विनोद कुमार के द्वारा बताया गया!

बरबीघा प्रखंड अंतर्गत गोड्डी गांव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी किए जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने दो सहोदर भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में साजन पासवान , 30 वर्ष और चुन्नू पासवान , 35 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल साजन पासवान द्वारा घटना के संबंध में एक लिखित शिकायत केवटी ओपी पुलिस से की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर के पुरानी शहर बाजार में बाइक पर सवार एक सनकी और दबंग युवक में स्कूली बच्चों के एक भान पर हमला बोलकर सरेआम भान का शीशा तोड़ डाला । मामूली बात को लेकर बाईक पर सवार युवक इतना भड़क गया कि उसके गुस्से का शिकार स्कूल भान को होना पड़ा। खूंखार युवक के डर से स्कूल वैन में सवार छोटे-छोटे बच्चे सहम गए और रोने लगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।