नौकरी को ले बेरोजगार युवाओं ने मंगलवार को सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। सासाराम शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आर्मी की तैयारी कर रहे दर्जनों युवाओं ने सड़क जाम कर दिया। जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से थम गया। पुरानी जीटी रोड कचहरी से लेकर गौरक्षणी, तकिया ओवरब्रिज व गौरक्षणी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पोस्टऑफिस की आस-पास की सड़कें भी वाहनों से भर गई। जिले के वरीय पदाधिकारी जाम में गाड़ी छोड़कर पैदल कार्यालय पहुंचे। बेरोजगार युवाओं ने 10 बजते ही लोहिया चौक को जाम कर दिया। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि अगर सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं लेगी तो आगे चलकर ट्रेन चक्का भी जाम करेंगे उक्त बाते बेरोजगार युवाओं ने कही !