बिहार राज्य के जिला रोहतास से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मल्हीपुर गांव में रामनवमी को लेकर जोरों से तैयारी चल रही है। साथ ही कह रहे है कि गाँव में 8 वार्ड के पानी का टंकी फैट जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,लोगों के घर तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष कुमार से हुई। सुभाष कुमार कहते है कि 200 मीटर की दूरी तय कर पीने का पानी लाते है। इसमें बहुत समस्या होती है। सरकारी चापाकल है जो बहुत दूर है। घर के निकट चापाकल है लेकिन वो बंद पड़ा हुआ है। इनके ग्राम में नल जल योजना का लाभ सही से नहीं पहुँचा है। टंकी बना भी है तो घर घर तक पानी की सुविधा नहीं पहुँचाई गई है। पानी भी बंद कर के रखा जाता है,चालू नहीं किया जाता है । इनके ग्राम में एक तालाब है जो गन्दा है जिसमें मछलीपालन किया जाता है

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने जीतेन्द्र कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में नल-जल योजना का कार्य तो हुआ है। लेकिन ठीक ढ़ंग से कार्य नहीं होने के कारण लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी क्षेत्र से यशवंत मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं की चेनारी नगर पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना का कार्य पूर्ण होने के बावजूद लोगों को पिने लायक पानी नहीं मिल रहा है. ग्रामीण सुधा देवी का कहना है की पहले पानी तो मिलता था लेकिन समय पर नहीं। और अब तो नल जल योजना के बाद भी पाइप लाइन कई जगह फट जाने के कारण नाली का पानी भी पाइप में मिल जाने के कारण ये पानी किसी भी काम के लायक नहीं है और इस गर्मी में पानी के बिना काफी समस्या हो रही है.

बिहार राज्य के मुहम्मदपुर के ग्राम मलेहपुर से राजेंदर मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं की इनके गांव में पानी की इतनी कमी है की मवेशी को भी पानी नहीं मिल पा रहा है. तथा वाढ नंबर दो में नल जल शुरू हुआ था लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया है इसकी इनलोगों ने कई बार शिकायत भी दर्ज करवाया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मल्हीपुर ग्राम में मुख्य सड़क स्थित नाला जाम हो जाने के कारण सारा गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। आने जाने में समस्या हो रही है

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से जहारा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि रामपुर ग्राम में पानी की बहुत समस्या है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पानी का साधन उपलब्ध नहीं होता है

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर ग्राम से मुन्ना कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हर ग्राम में पानी की समस्या बहुत है। पानी का स्तर गिरता जा रहा है। बहुत घर में पानी का मोटर ख़राब होता जा रहा है। पानी की बहुत किल्लत हो रही है। चेनारी क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बहुत समस्या हो गई है