बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष कुमार से हुई। सुभाष कुमार कहते है कि 200 मीटर की दूरी तय कर पीने का पानी लाते है। इसमें बहुत समस्या होती है। सरकारी चापाकल है जो बहुत दूर है। घर के निकट चापाकल है लेकिन वो बंद पड़ा हुआ है। इनके ग्राम में नल जल योजना का लाभ सही से नहीं पहुँचा है। टंकी बना भी है तो घर घर तक पानी की सुविधा नहीं पहुँचाई गई है। पानी भी बंद कर के रखा जाता है,चालू नहीं किया जाता है । इनके ग्राम में एक तालाब है जो गन्दा है जिसमें मछलीपालन किया जाता है