बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर ग्राम से सचिन ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मल्हीपुर ग्राम में लोगों द्वारा सड़कों पर ही कचड़ा फेंक दिया जाता है। आधी सड़क पर कचड़ा फ़ैला हुआ है और इससे लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है
बिहार राज्य के जिला रोहतास से प्रिंस मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था।खबर में बताया गया था कि क्षेत्र के स्कूल में बच्चों को शुक्रवार के दिन फल और अंडे नहीं दिए जाते थे। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता प्रिंस ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ भी साझा किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब स्कूल में बच्चों को हर शुक्रवार अंडे और फल खाने के लिए दिया जाता है। स्कूल के छात्र से बात करने पर उन्होंने कहा कि पहले उन्हें स्कूल के तरफ से फल और अंडे नहीं दिया जाता था पर अब खबर चलने के बाद उन्हें हर शुक्रवार को खाने की सुविधा दी जा रही है।अंत में खबर के असर से बच्चें बहुत खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।
sachin raj
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शेखपुर जिले के प्रखर समाजसेवी एवं राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष व नीमी गांव निवासी साधु शरण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष आयु के थे। कुछ वर्षों से वे मधुमेह रोग से पीड़ित थे। वे वर्षों तक नीमी कॉलेज नीमी के सचिव पद को भी सुशोभित किया। उनके निधन पर साई कॉलेज ऑफ ग्रुप के चेयरमैन अन्जेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड के कैथवॉ गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचे लेफ्टिनेंट सुदामा सिंह का ग्रामीणों ने गांव की गलियों में घुमाकर उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले गांव के मोड़ से बाईकों के काफिले के साथ उनका आगवानी किया। लगभग 30 वर्षों तक सेना में अपनी सेवा देने के बाद 50 वर्ष की आयु में सेवानिवृत होकर गांव को आए, सेना में रहते हुए उन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ी और पाकिस्तानी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे। जबकि शांति सेना के रूप में साउथ अफ्रीका भी गए, आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के इंस्टेकटर भी रह चुके है। आज सेवानिवृत होकर जब गॉव पहुँचे तो गॉव के युवा के द्वारा गाजा बाजा फूल,माला से भव्य स्वागत किया गया और गांव की गलियों में इन्हें घुमा कर ग्रामीणों स्वागत किया। इस दौरान उनके आने की खुशी में जमकर पटाखे भी छोड़े। स्वागत के दौरान ग्रामीण अपने हाथों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहरा रहे थे। जगह जगह लोग उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत कर रहे थे।स्व कैलाश प्रसाद सिंह किसान के दो पुत्र और दो पुत्रियों में सुदामा सिंह को बचपन से ही देश सेवा के प्रति लगाव था। किसान परिवार में पैदा लिए लेफ्टिनेंट सुदामा सिंह शेखपुरा शहर स्थित रामाधीन कॉलेज में इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में चले गए थे। उनके स्वागत के मौके पर गांव के युवा वर्ग के लोगों में हिमांशु शेखर, सौरव कुमार , सौरव रौक्स, विवेक बादशाह, अमन कुमार, के साथ बहुत लोग मौजूद थे। गांव के हर गलियों में घूमने के दौरान कैथबा गांव में पर्व -त्योहार सा नजारा देखने को मिल रहा था।अपने गांव के वीर सपूत के आगमन पर सभी लोग पलकें बिछाकर उनका स्वागत किया।
बिहार राज्य के जिला रोहतास से जय शंकर मोबाइल वाणी के मध्यम से बता रहे है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद भी धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। आगे बता रहे है कि ऐसा ही एक मामला रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के बरताली खुर्द गांव में देखने को मिला जहां देर रात शिव कुमार नामक युवक के द्वारा शराब के नशे में हो कर खूब उत्पात मचाया गया। गांव में ही आए एक तिलक समारोह में भी गाली गलौज और लाठी भांजते उस युवक को देखा गया गांव वालों के बार बार समझाने के बावजूद भी वह नहीं माना और रात भर अपना नाटक जारी रखा । आगे कह रहे है कि शराब कारोबारी व शराब पीने वालों पर प्रशासन की नजर नहीं रहने के कारण चेनारी प्रखंड के कई गांवों में ऐसी घटना देखने और सुनने को मिल रही है जिसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
