राज्य में बड़े पैमाने पर न्याय प्रशासन में हुए फेरबदल के बाद जिला न्यायालय से छह न्यायिक अधिकारियों का यहां से तबादला कर दिया गया है। वही तीन न्यायिक पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। जिला से तीन एडीजे तथा तीन न्यायिक दंडाधिकारी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है ,जबकि दो एडीजे तथा एक न्यायिक दंडाधिकारी का पदस्थापन हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के खदौली ग्राम से राकेश कुमार गौतम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि खदौली ग्राम के वार्ड 7 में नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बिल पास हो चुका है ,टंकी तो बैठा दिया गया है पर दो वर्षो से किसी भी घर तक पानी नहीं पहुँचा। पानी की समस्या से आम जनता परेशान है। नाली और गली की भी समस्या है
बिहार से प्रिंस मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कहते हैं कि ग्राम उगानी के वार्ड नंबर बारह में नल जल योजना के तहत टंकी लगा हुआ है। जिससे सभी को पानी नहीं मिलता है जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं
बिहार राज्य के जिला रोहतास के उघानी से प्रिंस मोबाइल वाणी के माध्यम से एक किसान से बात चित कर रहे है। श्रोता पूछना चाह रहे है कि क्या किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी करवाना जरूरी है ?
बिहार राज्य से यशवंत, मोबाइल वाणी के माध्यम से एक स्टूडेंट मिथलेश कुमार पाल से बात कर रहें हैं। मिथिलेश कुमार पाल दसवीं कक्षा के छात्र हैं तथा इनका कहना है कि इनके स्कूल में अच्छी शिक्षा मिलती है तथा हर घंटी पर विषयोँ की पढ़ाई होती है। इसके अलावा इनका कहना है कि इनके स्कूल में मध्याह्न भोजन काफी अच्छा मिलता है तथा मध्याह्न भोजन को स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी खाते हैं
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि रोहतास व कैमूर के बॉर्डर पर स्थित दुर्गावती जलाशय परियोजना में बहुत जल्द ही अब बोटिंग की सुविधा देखने को मिलेगी। यहां आने वाले सैलानी बोटिंग का मजा भी ले सकेंगे और यहां प्रकृति के मनमोहक दृश्य को भी निखार सकेंगे।डीएफओ प्रद्युमन गौरव ने बताया कि दुर्गावती जलाशय में सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके लिए 25 बोट मँगाए गए हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
