बिहार राज्य के जिला रोहतास से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुम्भा ओपी के जीयन बीघा गांव स्थित एक सार्वजनिक तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बाद मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी। घटना के दौरान गांव के दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ओपी के एएसआई कपिल प्रसाद के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचकर कैंप कर रही है।जबकि जिला मुख्यालय से दंगा विरोधी दस्ता के जवानों को भी घटना स्थल पर भेजा गया है। घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव व्याप्त है घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की स्पेशल टीम भी गांव पहुंची है दो पक्षों के बीच गांव से उत्तर दिशा में अवस्थित एक डेढ़ बीघा के तालाब में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना घटित हुई है। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से कई लोग जख्मी हो गए हैं घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है ।इस बाबत घटना स्थल पर कैंप कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान छह चक्र गोलियां चलने की सूचना है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल का दो खोखा कारतूस बरामद की है। पुलिस ने गांव में स्थिति को तनाव पूर्ण लेकर पुलिस नियंत्रण में बताया है।

बिहार राज्य के जिला रोहतास से यशवंत मोबाइल वाणी के माध्यम से चेनारी बाजार वासी आर्या गुप्ता से बात कर रहे है। आर्य का कहना है कि गर्मी के जैसे जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है आदमी तो क्या पशु पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। आगे कह रहे है कि जल का संकट गंभीर होता जा रहा है। चेनारी प्रखंड में सरकारी स्तर पर लोगों को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि वर्षो से खराब पड़े चापाकलों को देखने तक कोई नही आता। जिससे यह प्रतीत होता है कि इस गर्मी में भी इनकी मरम्मत नही हो पाएगी। लोगों को शुद्ध जल पिलाने के लिए नियुक्त पीएचईडी महकमा का आलम यह है कि इसके द्वारा कई गांवों में जगह जगह आईएम थ्री नामक चापाकल लगा दिया गया। अच्छी व शुद्ध पानी के लिए कई जगह कागजों में 200 से 250 फीट तक जमीन के अंदर इसके पाइप डाल दिये गये। किन्तु आज का आलम यह है कि यह योजना केवल कागजों पर ही सिमटी है,जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राजकी के जिला रोहतास से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मल्हीपुर पंचायत के रामगढ़ ग्राम के उत्तर साइड में एक तालाब में मनरेगा द्वारा काम चलाया जा रहा है जिसमें 6:00 से 12:00 तक काम कराया जा रहा है यह नियम का विरोध है जिसमें पुरुष महिला दोनों काम कर रहे हैं जिसमें ₹300 दिया जा रहा है प्रत्येक दिन का यह नियम का विरोध है धन्यवाद

Transcript Unavailable.

sachin Raj

बिहार राज्य के कैमूर ज़िला से खुशबु निशा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके ग्राम में तालाब सूख चुके है। जिसके कारण जानवरों को पानी देने में समस्या हो रही है। जानवरों के लिए चापाकल से पानी लेना पड़ रहा है जबकि चापाकल का पानी भी कम हो गया है।

Transcript Unavailable.