बिहार राज्य के जिला रोहतास से यशवंत मोबाइल वाणी के माध्यम से चेनारी बाजार वासी आर्या गुप्ता से बात कर रहे है। आर्य का कहना है कि गर्मी के जैसे जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है आदमी तो क्या पशु पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। आगे कह रहे है कि जल का संकट गंभीर होता जा रहा है। चेनारी प्रखंड में सरकारी स्तर पर लोगों को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि वर्षो से खराब पड़े चापाकलों को देखने तक कोई नही आता। जिससे यह प्रतीत होता है कि इस गर्मी में भी इनकी मरम्मत नही हो पाएगी। लोगों को शुद्ध जल पिलाने के लिए नियुक्त पीएचईडी महकमा का आलम यह है कि इसके द्वारा कई गांवों में जगह जगह आईएम थ्री नामक चापाकल लगा दिया गया। अच्छी व शुद्ध पानी के लिए कई जगह कागजों में 200 से 250 फीट तक जमीन के अंदर इसके पाइप डाल दिये गये। किन्तु आज का आलम यह है कि यह योजना केवल कागजों पर ही सिमटी है,जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं