बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड के वार्ड नंबर 3 के रामगढ गाँव से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 16/03/2022 को उनके द्वारा मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि सात निश्चय योजना के तहत लगा पाइप लाइन की स्थिति बद्द्तर है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुँचाया। इसका असर यह हुआ है कि 3,4 और 5 जुलाई को पाइप मरम्मति का कार्य किया गया। समस्या का समाधान होने से रामगढ गाँव के निवासी बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ करने का योजना बना रही है। राज्य के पर्यटन मंत्री नरायण प्रसाद के अनुसार इसके लिए राजगीर, बोधगया, बाल्मीकिनगर जैसे कुछ जगहों का हीं जिक्र किया गया है। जबकि बता दें की हमारे जिले रोहतास में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपार संभावनाएं है। इसमें एक दुर्गावती जलाशय भी है। रोहतास-कैमूर के सीमा पर स्थित इस स्थल पर रिवर सफारी के लिए वोट की व्यवस्था की गई है तो वहीं बगल में शेरगढ़ किला जैसा ऐतिहासिक स्थल है। गुप्ताधाम सहित कई महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल है। इसके लिए आज चेनारी के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम तथा कैमूर जिले के रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह से मिलकर दुर्गावती जलाशय पर हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ करने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का आग्रह किया। सबसे बड़ी बात है कि दुर्गावती जलाशय के समीप हेलीपैड पहले से निर्मित है और यह स्थल सालो भर पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। माननीय दोनों विधायकों के इसके लिए अपने स्तर से प्रयास करने का भरोसा दिया।
बता दें कि चेनारी थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाडियों में रात के अंधेरे का लाभ उठाकर बीड़ी पत्ता की तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध सोमवार की रात वन विभाग की टीम द्वारा रात में छापेमारी की गई. छापेमारी का नेतृत्व खुद डीएफओ ने किया. इस दौरान बीड़ी पत्ता लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया गया. चेनारी थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाडियों में रात के अंधेरे का लाभ उठाकर बीड़ी पत्ता की तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध सोमवार की रात वन विभाग की टीम द्वारा रात में छापेमारी की गई. छापेमारी का नेतृत्व खुद डीएफओ ने किया. इस दौरान बीड़ी पत्ता लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया गया.
बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड के वार्ड नंबर 4 के रामगढ गाँव से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की, रामगढ में एक पुराना चापाकल है जो 15 दिन से ख़राब हो गया है। जिससे लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव में नल जल योजना का पानी भी ठीक से नहीं दिया जा रहा है
बिहार राज्य के कैमूर ज़िला के ग्राम बघनगावां ,थाना कुदरा ,पोस्ट डंगरी से मिथुन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके ग्राम में नल जल योजना पूरी तरह से ख़राब हो चुका है। ग्रामीणों को पानी को लेकर बहुत समस्या हो रही है। इसे बनवाने में भी कोई कार्य नहीं हो रहा है
सोमवार को जिला लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम/लोक सेवा का अधिकार अधिनियम एवं डी॰आर॰सी॰सी॰ की समीक्षा की गई।बैठक की अध्यक्षता डीएम सावन कुमार ने की। समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा लोक शिकायत निवारण कार्यालय में लोक-प्राधिकार की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। लोक सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रखंड स्तर पर समय-सीमा के बाद निष्पादित 09 मामले में संबंधित अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को 250 रुपये प्रति आवेदन की दर से जुर्माना लगाया गया। उसी प्रकार जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के आवेदन लंबित पाये गये। मजदूर दुर्घटना योजना का 01 आवेदन अरियरी प्रखंड में लंबित है, राशन कार्ड का 04 आवेदन अरियरी प्रखंड में समय-सीमा के बाद लंबित है। सभी समय सीमा के बाद लंबित आवेदनों के विरुद्ध संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी पर प्रति आवेदन 250 रुपये की दर से जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के बादलगढ़ से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, बादलगढ़ गाँव के विद्यालय में 2 चापाकल ख़राब है। एक चापाकल की स्थिति ठीक नहीं है। जिससे बच्चो को पानी पिने के लिए बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है
बिहार राज्य के चेनारी से यशवंत कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, चेनारी के शिव सागर स्टेट हाईवे पर एक नया पुल का निर्माण जारी है। या यूं कहें कि जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से मुक्त होने वाला है बता दें कि ठेकेदार से बातचीत के दौरान हमने जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि जो पुराना पुल है वह बहुत ही पुराना हो चुका है, ना जाने किस दिन पुल दुर्घटनाग्रस्त हो जाए इसी को लेकर एक नए पुल को पिछले कुछ वर्षों से बनाया गया था उसी को मुख्य रोड से जोड़ा जा रहा है और उसके बाद इस पर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा इससे लोगों को पुराने पुल पर जो जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है वह भी मुक्त हो जाएगी
बता दें कि आज सोमवार को चेनारी नगर पंचायत के नवरत्न मोहल्ला से जल यात्रा निकाला गया! जिसमें भारी संख्या में पुरुष,महिला और बच्चे शामिल हुए इस जल यात्रा में श्रद्धालुओं के द्वारा नवरत्न बाजार के शिव मंदिर से यात्रा निकाली गई तथा थाना चौक करपुरी चौक लांजी नहर होते हुए दुर्गावती नदी से जल लिया गया और पुन: जल लेकर लांजी नहर के रास्ते मंदिर पर आकर जल यात्रा समाप्त हुई
Transcript Unavailable.
