बिहार राज्य के चेनारी से यशवंत कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, चेनारी के शिव सागर स्टेट हाईवे पर एक नया पुल का निर्माण जारी है। या यूं कहें कि जल्द ही लोगों को जाम की समस्या से मुक्त होने वाला है बता दें कि ठेकेदार से बातचीत के दौरान हमने जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि जो पुराना पुल है वह बहुत ही पुराना हो चुका है, ना जाने किस दिन पुल दुर्घटनाग्रस्त हो जाए इसी को लेकर एक नए पुल को पिछले कुछ वर्षों से बनाया गया था उसी को मुख्य रोड से जोड़ा जा रहा है और उसके बाद इस पर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा इससे लोगों को पुराने पुल पर जो जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है वह भी मुक्त हो जाएगी
