बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से जितेंद्र कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 11-07-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 05-07-22 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि चेनारी प्रखंड के वार्ड नंबर 4 के रामगढ गाँव में एक पुराना चापाकल है जो 15 दिन से ख़राब हो गया है। जिससे लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव में नल जल योजना का पानी भी ठीक से नहीं दिया जा रहा है।इस खबर को संवादाता जितेंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों के पास फॉरवर्ड किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुराना ख़राब पड़ा चापाकल बनकर तैयार हो चुका हैl ख़राब पड़ा चापाकल बनकर तैयार हो चुका हैl
Transcript Unavailable.
नालंदा में शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित बिहारशरीफ 11जुलाई कतरीसराय प्रखंड के बरीठ गांव निवासी नियोजित शिक्षक रामवृक्ष भारती का निधन रविवार को लंबी बीमारी के बाद हो गया। उनके निधन से प्रखंड के शिक्षक शोक में डूब गये हैं। वे अहियाचक प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर थे। बीईओ संजय कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभुशरण शर्मा के अलावा धनंजय प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार अन्नू, भूषण यादव, सुमीत कुमार, मुकेश पान, रामप्रवेश यादव, अनिल कुमार साह, सिद्धेश्वर पासवान, रंजीत कुमार, धीरज प्रकाश आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। प्रमोद कुमार पाण्डेय पत्रकार
13 जुलाई को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार का चेनारी प्रखंड में रात्रि कैंप लगाया जा रहा है ,इसी को लेकर चेनारी प्रखंड के सभी सरकारी कर्मचारी सक्रिय हो चुके हैं। नाली गली से लेकर साफ-सफाई तक का कार्य किया जा रहा है।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से सचिन ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मल्हीपुर ग्राम के वार्ड 8 के टंकी का स्टार्टर बिगड़ने से समस्या हो रही थी लेकिन अब नया स्टार्टर लगने से पानी लोगों को मिल रहा है
जी हां बता दें कि गुप्ता धाम जाने वाले रास्तों का निर्माण का कार्य चल रहा है वही सावन के मेले को लेकर गुप्ता धाम में हजारों या लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं बाबा गुप्ता नाथ के दर्शन के लिए लेकिन ऐसे में उनके लिए एक परेशानी की खबर है बता दें कि इस बार सावन के मेले में दो चक्के वाहन को छोड़कर बाकी सभी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं इसकी जानकारी देते हुए वन विभाग के पदाधिकारी पंकज कुमार ने कमेटी के सदस्यों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस खबर से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि पैदल जा सकते हैं या फिर दो चक्के वाहन से कहीं ऐसा ना हो कि श्रद्धालु अपने चार चक्के वाहन से आए हैं और उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं होगी चार चक्का वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसी को लेकर उन्होंने इस खबर को श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की अपील किया है!
जी हां बता दें कि जून माह बीत जाने के बाद भी अभी तक बारिश नहीं होने से किसानों को अब अकाल की चिंता सताने लगी है चेनारी प्रखंड के किसान शिवकुमार महतो से हमने जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि जून का माह बीत गया और बारिश नहीं हुआ तो ऐसे में कब हमारा धान का बुवाई होगा और कब फसल तैयार होगा किसानों के द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर अकाल की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी!
बता दे कि आज रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा बकरीद का पर्व मनाया गया इसको लेकर चेनारी थाने की पुलिस ने सभी मस्जिदों पर पुलिस फोर्स को तैनात रही! वही बता दे कि थाना अध्यक्ष के मौजूदगी में बाजार में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने को लेकर अपील भी किया गया!
Transcript Unavailable.
बिहार से कृष्णा कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, भगुआ प्रखंड में पानी के लिए लोग हो रहें हैं परेशान। यहां हैंडपंप की सुविधा नहीं है तथा कुवा का भी पानी साफ़ नहीं है तथा समर का पानी भी समय पर नहीं मिलता है ग्रामीण शाम को पानी भरते हैं तो अगले दिन पूरा पानी चलाना होता है यदि दिन में भरे तो शाम चलाना होता है.
