नालंदा में शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित बिहारशरीफ 11जुलाई कतरीसराय प्रखंड के बरीठ गांव निवासी नियोजित शिक्षक रामवृक्ष भारती का निधन रविवार को लंबी बीमारी के बाद हो गया। उनके निधन से प्रखंड के शिक्षक शोक में डूब गये हैं। वे अहियाचक प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर थे। बीईओ संजय कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभुशरण शर्मा के अलावा धनंजय प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार अन्नू, भूषण यादव, सुमीत कुमार, मुकेश पान, रामप्रवेश यादव, अनिल कुमार साह, सिद्धेश्वर पासवान, रंजीत कुमार, धीरज प्रकाश आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। प्रमोद कुमार पाण्डेय पत्रकार
