Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने राजकुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना का पहला डोज ले चुके हैं। अभी दूसरा डोज का समय नहीं आया है। समय आने पर दूसरा डोज भी लगवा लेंगे। उन्होंने जानकारी दी की कोरोना टीका लेने के बाद उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई थी। उनके सभी दोस्त भी टीकाकरण करवा लिए हैं।
Transcript Unavailable.
बारिश के दौरान वेंगूचा गांव में घर पर बज्र गिरने से घर में किए गए बिजली तार का रिपेयरिंग सहित पंखे इत्यादि कई समान हुआ क्षतिग्रस्त .लाखों रुपए का हुआ नुकसान .इस बाबत जानकारी देते हुए बेगुंचा गांव निवासी जवाहर सिंह ने बताया कि बीती रात्रि बारिश के दौरान एकाएक घर पर बज्र गिरने से घर में बिजली के सामान सहित कई चीज क्षतिग्रस्त हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिकंदरा से शेखपुरा मार्ग में चलने वाले बाबा सिद्ध नाथ पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव.बस के कंडक्टर हुआ घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए इलाज इस बाबत जानकारी देते हुए बाबात सिद्ध नाथ के कंडक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सिकंदरा से शेखपुरा आ रहे तभी लहना तथा अस्थामां को बीच अज्ञात लोगों के द्वारा बस पर अंधाधुन पत्थर मारने लगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के कैमूर जिला के जादीशपुर से मिथुन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जगदीशपुर में नाली नहीं बानी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी समस्या होती है।
Transcript Unavailable.
सर्पदंश से किशोरी की मौत बिहारशरीफ 29 जुलाई (हि.सं)।वेन थाना क्षेत्र के बड़ी आंत गांव में शुक्रवार की सुबह सर्पदंश से ग्यारह वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतिका बड़ी आंट गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान की पूर्ती बताती जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी अहले सुबह शौच के लिए बघार की ओर गरी थी जहां उसे सांप ने डस लिया जबतक वह घर पहूंची जबतक उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी। परिजनों ने उसे परबलपूर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वेन थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम से आहत वेन पंचायत के मुखिया प्रतिमा देवी ने काबिल अंत्येष्टि योजना के तहत तिन हजार कि राशि मृतिका के आश्रितों को दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
नालंदा में भूमीहीन तिन परिवारों को मिला पांच डिसमिल जमीन बिहारशरीफ 29 जुलाई (हि.सं)। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत सैदी गांव में बिहार सरकार की ओर से भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया। नगरनौसा के राजस्व कर्मचारी अरबिंदो कुमार ने बताया कि जून में अशोक रविदास की मौत हो गई थी उसके परिवार वालों की रहने की कोई जगह नहीं थी। इसी आलोक में आशा देवी शोभा देवी और करूणा देवी को पांच -पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सभी परिवार बिस्थापित जिंदगी गुज़र बसर कर रहे थे। नालंदा जिले के जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बिस्थापितों को चिन्हित कर जमीन मुहैया कराने का पहला नगरनौसा प्रखंड से किया गया है । हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों को की गयी स्क्रीनिंग्स बिहारशरीफ 29 जुलाई (हि.सं)। नालंदा जिले के क्षैत्र गांव मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वास्थ्य जांच किया। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी बैजु प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार की संचालित योजना बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों को 36प्रकार की रोगों की जांच कराती जाती है । इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी और विद्यालय को शामिल किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र में शुन्य से छह वर्ष बच्चों को जांच किया जाता है। वहीं सरकारी स्कूलों में छह वर्ष अठारह वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य जांच कराती जाती है। बताया जाता है कि सभी बच्चों में जिनमें रोग का लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें एक रेफरल कार्ड बना दिया जाता है जिससे वह प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक कहीं भी निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज किया जाता है। इसका खर्च केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक शुरू किया गया है।इस कार्यक्रम के तहत 36प्रकार के बिमारियों का इलाज किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
