नालंदा में भूमीहीन तिन परिवारों को मिला पांच डिसमिल जमीन बिहारशरीफ 29 जुलाई (हि.सं)। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत सैदी गांव में बिहार सरकार की ओर से भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया। नगरनौसा के राजस्व कर्मचारी अरबिंदो कुमार ने बताया कि जून में अशोक रविदास की मौत हो गई थी उसके परिवार वालों की रहने की कोई जगह नहीं थी। इसी आलोक में आशा देवी शोभा देवी और करूणा देवी को पांच -पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सभी परिवार बिस्थापित जिंदगी गुज़र बसर कर रहे थे। नालंदा जिले के जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बिस्थापितों को चिन्हित कर जमीन मुहैया कराने का पहला नगरनौसा प्रखंड से किया गया है । हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
