मैं कन्हैया राम बिहार मोबाइल बाणी से सभी स्रोता के नमस्कार मै कुढ़नी गांव में मुसहर टोली में आया हु यहां पर चपाकल पुरी तरह से खराब हो चुका है यहां के लोगों पानी पीने में आ रही है कठीनाई
ग्राम कुढ़नी प्रखंड नुआंव में पड़ता है यहां पर प्राथमिक विद्यालय कुढ़नी में चपाकल पुरी तरह से बिफल है यहां के लोगों से पुछ ताछ कर के जानकारी प्राप्त हुई
Transcript Unavailable.
आपको बता दे कि चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर चेनारी थाना से लेकर कर्पूरी चौक सहित प्रखंड मुख्यालय कार्यालय तक जाम का भीषण स्थिति देखने को मिल रहा है ऐसे में यहां के जनता त्रस्त है कारण यह है कि दिन प्रतिदिन सड़क पर जाम की समस्या बनी जाती है किंतु प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है वहीं कुछ लोगों से वार्तालाप के माध्यम से जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि अगर प्रशासन प्रत्येक दिन सड़क पर देखे तो 1 दिन भी जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी!
जी हां आपको बता दें कि चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में धान का फसल में फल लगने के लिए तैयार हो गया है ऐसे में फसल के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है इस वजह से धान की फसल में देरी हो रही है आपको बता दें कि किसानों के द्वारा बताया जा रहा है कि अगर ईश्वर के द्वारा एक बार भी बारिश हो जाती है तो धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है उक्त बातें चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों से वार्तालाप के दौरान जाना !
देश-विदेश के प्रतिष्ठित टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में शहर के गोपालगंज मोहल्ला निवासी सक्षम पराशर का चयन हुआ है। पराशर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे। इस कार्यकर्म का प्रसारण सोनी टीवी पर शुक्रवार 21 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे होगा। इस दौरान पराशर अपने साथ-साथ शहर का भी नाम रौशन करेंगे
जी हां आपको बता दें कि चेनारी मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर भोला डॉक्टर के क्लीनिक के समीप पिछले एक साल से ऊपर हो जाने के बाद भी सड़क पर गंदा नाली का पानी जमा हुआ है! इसे आने जाने वाले लोगों को तो परेशानियां होती ही है, साथ ही साथ जो लोग अपनी दुकान लगाते हैं सड़क के दोनों किनारे उनके व्यापार भी अब थप पड़ चुके हैं व्यापारी अजीत प्रसाद के द्वारा बताया गया कि मेरा एक छोटा गला का दुकान है जिसमें राशन की खरीदारी करता हूं और राशन चेनारी प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी इलाकों से अधिक आते हैं ऐसे में जो भी ऑटो वाले आते थे पहले मेरे ही दुकान पर अपना ऑटो लगाते थे और जो भी ग्रामीण थे वह अपनी राशन हमारे दुकान पर लाते थे किंतु और पानी लगने के कारण वश कोई भी ऑटो वाले नहीं चाहते कि पानी में रुक कर ग्राहकों को उतारा जाए! ऐसे में उनके द्वारा बताया गया कि अब परिवार चलाना भी मुश्किल हो चुका है कारण यह है कि दिन में 10 से 20 किलो अनाज भी मिल जाए तो काफी है उक्त बातें गला व्यवसायी अजीत प्रसाद के द्वारा बताया गया!
नमस्कार सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी में आप सभी लोगों का स्वागत करता हूं कॉलोनी में हो रही है लोगों को आने जाने में समस्या
जी आपको बता दें कि चेनारी नगर पंचायत के द्वारा चेनारी पोखरा पर छठ घाटों पर जाने वाले मार्गो को चेनारी नगर पंचायत के द्वारा साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है वही साफ सफाई का कार्य करा रहे हैं कांट्रेक्टर अरविंद गुप्ता के द्वारा हमने जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि आगामी छठ पर्व को लेकर यह सभी साफ-सफाई है कराई जा रही है ताकि किसी प्रकार की श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो और वह आसानी से छठ घाट पर पहुंचे और छठ घाट पर जाने वाले मार्गो से किसी प्रकार की खराब दुर्गंध ना निकले!
जी हां आपको बता दें कि रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर चेनारी थाने के पुलिस प्रत्येक दिन रात्रि गस्ती करती हुई देखी जा रही है आपको बता दें कि आज मंगलवार को चेनारी थाने की पुलिस विभिन्न गली मोहल्लों और चौक चौराहों पर गलती करती हुई दिखे रही है और पूरे दलबल के साथ थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार विभिन्न बली और सड़क मोहल्लों में दिख रहे हैं यह प्रक्रिया अब और भी तेज हो गई है क्योंकि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे चोरी की घटना में इजाफा देखा जाता है
