देश-विदेश के प्रतिष्ठित टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में शहर के गोपालगंज मोहल्ला निवासी सक्षम पराशर का चयन हुआ है। पराशर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे। इस कार्यकर्म का प्रसारण सोनी टीवी पर शुक्रवार 21 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे होगा। इस दौरान पराशर अपने साथ-साथ शहर का भी नाम रौशन करेंगे