Transcript Unavailable.

आपको बता दें कि आज शनिवार को चेनारी थाने की पुलिस सुबह से ही हैं मुस्तैद दिखी मे आपको बता दें कि चेनारी बाजार में आज धनतेरस को लेकर विभिन्न गांव और कस्बे से निकले लोग चेनारी बाजार में खरीदारी करने आए थे ऐसे में उनकी संख्या को देखते हुए चेनारी थाने की पुलिस दिनभर बाजार में दिखी पुलिस सुबह 10:00 बजे से ही बाजार का भ्रमण करती हुई देखी गई इस दौरान शाम में जुआरियों के द्वारा जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तो उन पर जुर्माना भी लगाया गया और हिदायत देकर छोड़ा भी गया!

चेनारी बाजार में शुक्रवार को धनतेरस और दीपावाली की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। धनतेरस को लेकर सुबह से बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। 11 बजे के बाद बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए। बर्तनों की दुकान पर लोगों की खास भीड़ रही। इसके अलावा ज्वेलर्स की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। लोगों ने चांदी के सिक्के और चांदी की छोटी मूतियां खरीदने में रुचि दिखाई। धनतेरस के दिन झाड़ू की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।

बिहार राज्य के रोहतास जिला से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अभी मौसम बदल रहा है है और इस बदलते मौसम के साथ लोग बीमार भी पड़ रहे है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो बदलते मौसम के साथ खुद को भी बदलना चाहिए

मैं कन्हैया राम बिहार मोबाइल बाणी में सभी स्रोता को नमस्कार मै जगदीश पुरबजारमेआया हु यहां पर नाली का पानी कुंए में गीरने से निचे का जलस्तर दुषित हो रही है

बिहार राज्य के कैमूर जिला से कन्हैया राम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जगदीशपुर बाजार का पानी टंकी खराब है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है

जी हां आपको बता दें कि जैसे-जैसे बिहार का आस्था का पर्व माने जाने वाला छठ पर्व नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बड़े, बच्चे ,युवा उत्सुक दिख रहे हैं छठ महापर्व को लेकर चेनारी बाजार के बनौली गांव के लोगों ने दुर्गावती नदी के जाने वाले मार्गो की साफ सफाई की इस साफ सफाई के दौरान साफ सफाई कर रहे युवक समाजसेवी जयशंकर राज के द्वारा जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि प्रशासन और नगर पंचायत से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने के कारण वश हम लोग साफ सफाई कर रहे हैं और हमारे साथ जितने भी युवा हैं यह प्रत्येक साल की भांति इस साल भी नदी को जोड़ने वाले मार्गों की साफ सफाई कर रहे हैं उनके द्वारा बताया गया कि इस मार्ग से छठ बीत जाने के बाद लोग इस मार्ग का उपयोग नहीं करते हैं इसलिए इस मार्ग में छोटे-छोटे पौधे तथा कंटीले पौधे जम जाते हैं जिससे लोगों को परेशानी ना हो इसलिए बनौली गांव के लोग साफ सफाई में लगे हुए हैं!

चेनारी प्रखंड के लोग धनतेरस व दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं। बाजारों में शुक्रवार से चहल-पहल बढ़ गई है। धनतेरस को लेकर चेनारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ज्वेलरी आदि की दुकानें सामानों से सज गई है। लक्ष्मी-गणेश जी और पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई है। धनतेरस में झाड़ू खरीदना भी शुभ माना गया है। बताते चलें कि कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रियोदशी तिथि को धन्वंतरी जयन्ती मनायी जाती है। इस दिन धन त्रयोदशी और धनतेरस भी मनाया जाता है। आचार्य धनंजय पांडेय और राममनन्द पांडेय ने कहा कि प्रदोष व्यापनी त्रयोदशी में धनतेरस मनाया जाता है। आचार्यों ने बताया कि राशि के अनुसार जातकों की खरीददारी करनी चाहिए।

मैं कन्हैया राम बिहार मोबाइल बाणी में सभी स्रोता को नमस्कार मै जो कि सारन पुर गांव में आया हु यहां पर एक सेड बना हुआ है यहां पर कुछ बदमाश ने सेड को तोड़ फोड़ दिया है यहां के लोगों को बैठने मे आ रही हैं दीटत

मैं कन्हैया राम बिहार मोबाइल बाणी में सभी स्रोता को नमस्कार मै कुढ़नी गांव में मुसहर टोली में आया हु जो कि रोड नहीं बनने पर आवा गमन मे हो रही है कठीनाई यह रोड मुसहर टोली से लीक रोड तक पुरी के पुरी कची रोड होने के कारण गाणी को भी आने जाने में आ रही है कठीनाई