जमुई सिकन्दरा से ज्योति कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि हमें महान विभुतियों से प्रेणा लेनी चाहिए। हमारे देश में महात्मा गाँधी ,डॉक्टर राजेंदर प्रषाद ,पंडित जवाहर लाल नेहरू ,नेता जी सुभाष चंद्र बोष ,स्वामी विवेकानंद ऐसे कई महान विभूतियाँ है। उन्होंने कर्म को प्रमुखता दी ,समय का सदुपयोग किया। इनका जीवन हमारे लिए पथप्रदर्शक के सामान है

जमुई सिकन्दरा से ज्योति कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि आज भी गाँवों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ। आज़ादी के बाद पहली बार कराई गई सामाजिक ,आर्थिक व जाति आधारित जनगणना के माध्यम से ग्रामीण भारत की असली तस्वीर सामने आई है

ज्योति कुमारी जी जिला जमुई से बताती है कि चुप्पी तोड़ ,आगे बढ़ी महिलायें।हमारी संस्कृति में शुरू से ही महिलायें सामान्य दर्जा मिला हुआ है। इनके बिना परिवार व समाज कल्पना सम्भव नहीं है। इनका आदर करना ही हमारा कर्तव्य और आदर करना इंसानियत का हुनर है ,लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह कुछ घिनोनी घटनाएं सामने आई है ,उनसे इंसानियत शर्मसार हुई है। महिलाओं के साथ योन हिंसा की वारदात बढ़ती जा रही है, इससे समाज को निजाजत दिलाने के लिए कठोर कानून की जरुरत है, ताकि ऐसी मानसिकता वालों पर नकेल कसी जा सके।

ज्योति कुमारी जी जिला जमुई से बताती है कि हमें विज्ञानं को न बनने दें अभिशाप से बचाना होगा। विज्ञानं का यह युग मानव के लिए वरदान के साथ साथ अभिशाप भी है ,आवश्यकत की पूर्ति और विकास की अंधी दौड़ में हम इतना प्रदूषण फैला चुके है कि खुली हवा में जीवन दिनों दिन मुश्किल होता जा रहा है

ज्योति कुमारी जी सिकंदरा जमुई से बताती है कि बढ़ती जनसंख्या पर हमें नियंत्रण करने की जरुरत है। जनसंख्या में हो रही लगातार वृद्धि से चिंता का सबब बन गई है। अधिक लोगों के लिए अधिक भोजन की भी आवश्यकता पड़ती है,जो वनों की कटाई को प्रेरित करती है। जैसे जैसे आबादी बढ़ रही है , पोखर ,हवा और मिटटी का भी प्रदूषण बढ़ने लगा है। वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर दबाव भी बढ़ गया है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.