ज्योति कुमारी जी सिकंदरा जमुई से बताती है कि बढ़ती जनसंख्या पर हमें नियंत्रण करने की जरुरत है। जनसंख्या में हो रही लगातार वृद्धि से चिंता का सबब बन गई है। अधिक लोगों के लिए अधिक भोजन की भी आवश्यकता पड़ती है,जो वनों की कटाई को प्रेरित करती है। जैसे जैसे आबादी बढ़ रही है , पोखर ,हवा और मिटटी का भी प्रदूषण बढ़ने लगा है। वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर दबाव भी बढ़ गया है