प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से कोहरे का असर बढ़ गया है। नतीजा तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंढ का असर बढ़ गया है। विदित हो कि आज की सुबह भी क्षेत्र में घने कोहरे का असर देखने को मिला था। परन्तु दिन चढ़ने के साथ ही पुनः सूर्य के निकलने से मौसम समान्य हो गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड चेनारी के गांव बभनगवा निवासी दरोगा उपेंद्र पासवान जी का अचानक तबीयत खराब होने से देहांत हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से दशरथ राम बता रहें हैं की इनके यहाँ दो महीने से नल जल योजना के तहत नल खराब है जिससे की इन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। और वार्ड प्रसाद का देहांत भी हो चूका है जिससे की कोई समस्या को सुनने वाला भी नहीं है। इसलिए ये आग्रह कर रहें हैं की नल जल सुविधा को जल्द से जल्द सही करवाया जाएँ
मैं प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है साथियों अभी मैं चेनारी प्रखंड के ब्लॉक में पहुंचे हुए हैं और यहां पर एक महिला है जो पहाड़ से चलकर गुरुकारा गांव से ब्लॉक पर आई हुई है जो पेंशन बनवाने के लिए भीम जारी है अधिकारी अयोध्या प्रसाद शर्मा जी ने आश्वासन दिए हैं कि इस मंथ के लास्ट में पास हो जाएगा अगला मंथ से पेंशन आने लगेगा।
न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है कृषि विभाग में गेहूं का बीज वितरण किया जा रहा है
जी हां साथियों आपको बता दे की आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार (दिनांक 22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी। इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का बातावरण होगा। आप भी प्राण- प्रतिष्ठा के दिन (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य) अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन- कीर्तन करें, टेलीविजन अथवा कोई पर्दा (L.E.D., स्क्रीन) लगाकर अयोध्या का प्राण- प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, पंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें। कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर में केन्द्रित रहे, अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन- कीर्तन-आरती-पूजा तथा" श्रीराम जय राम जय जय राम" विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जायेगा, अनेक चैनलों के माध्यम से भी प्रसारण किया जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएँ, दीपमालिका सजायें, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाये। आपसे निवेदन है कि प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरान्त प्रभु श्रीरामलला तथा नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारें। श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें। उक्त बातें चेनारी बजरंग दल भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों का घर-घर जाकर निमंत्रण देकर कही गई इस दौरान आपको बता दे की बजरंग दल के कार्यकर्ता ठाकुर भोला, कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में आज श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र अक्षत पत्रिका वितरण व कार्यक्रम के तहत अपने नगर पंचायत चेनारी, के भरंडदूआ,मोहल्ला, चेनारी डीह में हर घर अक्षत पत्रिका वितरित शिव मंदीर में पुजा अर्चना से किया गया, सहयोगी के तौरपर श्री अमर नाथ तिवारी जी ,श्री दीपक अग्रवाल श्री कन्हैया शर्मा जी, ठाकुर भोला जी , उत्कर्ष पांडे जी , प्रतीक जी। आदि लोग मौजूद रहे!
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. अलग-अलग ट्रेनों की ठहराव को लेकर सांसद ने किया बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल समिति की बैठक हुई।सांसद छेदी पासवान ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी व रेल संबंधित सुझावों की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि सासाराम रेलवे जंक्शन पर भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव जरूरी है। करवंदिया स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल, बरांव मोड़ स्टेशन पर भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव भी जरूरी है। डेहरी से बंजारी तक प्रस्तावित रेल लाइन का निर्माण अतिआवश्यक है। आरा-बिक्रमगंज वाराणसी पैसेंजर का परिचालन शुरू हो। 02. जन वितरण प्रणाली संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन का एक सप्ताह पूरा हुआ... जिले में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की हड़ताल जारी है। रविवार को हड़ताल का एक सप्ताह पूरा होने के बाद फेयर प्राइस डीलर संघ अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिससे जनवरी माह में खाद्यान वितरण ना होने की नौबत आ गई है। ज्ञात हो कि फेयर प्राइस डीलर संघ नए वर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी से ही अपनी आठ सूत्री मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले में भी पूरी तरह से हड़ताल जारी है। अब संघ ने मांगे पूरी नहीं होने पर 16 जनवरी को सभी जनवितरण दुकानदारों से दिल्ली चलने की अपील की है। 03. एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार... पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब खैरा गांव से जब्त की है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामविलास पासवान ने बताया कि शराब बिक्री करने के लिए रखी थी। पुलिस की गाड़ी देख तस्कर फरार हो गया। कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी जनता दरबार का हुआ आयोजन जिले के सभी थानों में जनता दरबार का हुआ आयोजन प्रत्येक शनिवार की भांति आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार रोहतास जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष के द्वारा नियमित रूप से थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर अंचल पदाधिकारी के साथ बैठक कर भूमि विवाद संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। 02. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों पर आफत पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गेहूं बुआई के लिए खेतों में रखे खाद-बीज के मिश्रण खराब हो गए हैं। बारिश के कारण किसानों को खेतों से बैरंग लौटना पड़ा था। 03. गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी होंगे सम्मानित विभागवार उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले दो-दो कर्मी गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होंगें। उक्त निर्णय शनिवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा कक्ष में गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान डीएम नवीन कुमार ने लिया है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....
चेनारी प्रखंड और कैमूर पहाड़ी की तराई में वाले इलाके में कड़ाके की ठंड से सभी तपके के लोग परेशान हैं। कृषि काम ठप पड़ा है। घने कोहरे के बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कई लोग बीमार हो गए। उनके परिजन अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव जलाकर शरीर को गर्म कर रहे हैं। सबसे परेशानी गरीबों व असहायों को हो रही है। मजदूरों का भी हाल बेहाल है। कामकाज ठप पड़ा है। मजदूरी भी नहीं मिल रही है।
चेनारी प्रखंडों के मुख्य बाजारों में मकर संक्रांति पर्व को ले तिलकुट की सुगंध महकने लगी है। बाजार में तिलकुट, तिलवा, लाई के अलावा पैकेट बंद आकर्षक स्पेशल तिलकुट और बादामपट्टी ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। खजूर बादाम, गया का गजक, खोवा का तिलकुट व गुझिया भी लोग पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार तिलवा व लाई के दाम में प्रति किलो 50 से 80 रुपए की तेजी है।
