नमस्कार मैं आशीष कुमार आप सभी को बता देना चाहता हूँ की -बढ़ते शोर-शरबे के बिच देश मे नौ प्रतिशत लोग हैं बहरेपन से पीड़ित l

मकर संक्रांति की खरीदारी को लेकर दो-तीन दिनों में प्रमुख इलाकों में भीड़ बढ़ी हुई है। रविवार को भी चूड़ा-गुड़ से लेकर तिलकुट की दुकानों पर भीड़ रही। तिलकुट के लिए दुकानों में भीड़ नजर आयी। इसी तरह चूड़ा-गुड़ आदि की खरीदारी के लिए पुरानी गोदाम की खुदरा से लेकर फुटपाथी दुकानों पर कड़ाके की ठंड के बीच खरीदारी करते नजर आए।

भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से सोमवार को मकर संक्रांति मनायी जाएगी। सभी पंचागों के अनुसार 15 जनवरी की सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पुण्यकाल है। सोमवार को मकर संक्रांति मनेगी। सुबह सूर्योदय के बाद से शाम तक चूड़ा-दही व तिलकुट आदि खाना शुभ होगा। मकर संक्रांति पर खाने से पहले पूजा-पाठ, हवन और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर शहर के प्रमुख मंदिरों में भीड़ होगी। पुण्यकाल में पूजन व दान-पुण्य से प्रसन्न होते हैं भगवान सूर्यआचार्य श्री नवीनचंद्र मिश्र ने बताया कि सोमवार की सुबह से शाम तक पुण्यकाल है। सनातन धर्म में मकर संक्रांति विशेष महत्व है। 12 राशि में सूर्य घूमते हैं। जिसमें मकर राशि में प्रवेश करने के बाद इनके पूजन का महत्व बढ़ जाता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल में पूजा के साथ दान-पुण्य करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। साकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। आचार्य ने कहा कि मकर राशि के सूर्य होते ही सूर्यदेव उतरायण हो जाते हैं और देवताओं के दिन और दैत्यों के लिए रात शुरू हो जाती है। खरमास खत्म होने के साथ ही सौर्य माघ मास शुरू हो जाता है। सारे मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. ठंड बढ़ने से ओपीडी पर दिख रहा है असर शहर की सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी घट गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों मरीजों की संख्या में 50 फीसदी तक गिरावट आयी है। इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश सर्दी, खांसी व हड्डी के दर्द की शिकायत वाले मरीज थे। सदर अस्पताल में शनिवार को महज 425 मरीजों का इलाज हुआ। 02. प्रशासनिक कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप अवैध बालू खनन के खिलाफ एसडीएम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है। यही कारण है कि अवैध बालू कारोबारी सहमे नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की हुई मौत के बाद पुलिस का मानना है कि अवैध बालू कारोबारी हंगामा को तूल देने में लगे थे। गलत तरीके से प्रशासन का विरोध कर रहे थे। 03. डीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र आज सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023-24 के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

Transcript Unavailable.

प्रखंड क्षेत्र में विगत बुधवार की सुबह से ही चल रहे पछुआ हवा के साथ शीतलहर ने फिर से कनकनी को बढ़ा दिया है। जिससे लोगों का दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बताते चलें कि बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जयंती स्थानीय नगर पंचायत के अंबेडकर quiz के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपने विचार रखे। इस दौरान quiz संचालक संतोष कुमार के द्वारा बताया गया की स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। छात्राओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और दर्शन को विश्व के सामने रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और दर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। छात्र संवाद कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर देश और समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करेंगे। 02. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में शुक्रवार को प्रियंका गांधी की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। जन्मदिन पर केक काटे गए। दीर्घायु होने की कामना की गई। वक्ताओं ने प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। मौके पर डॉ. जावेद आलम, धनंजय मेहता, बेनी माधव सिंह, राम नारायण राम, जाहिर फारुकी, आलोक मेहता, वीरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे। 03. जिले के थानेदारों का 3 साल से अधिक ड्यूटी वालों का होगा स्थानांतरण... शाहाबाद रेंज के चारो जिलों में वैसे थानेदार जिन्होंने पिछले चार साल में संबंधित जिले में तीन साल की कार्यावधि पूरी कर ली है, उनका दूसरे जिले में तबादला होगा। इस साल जून तक कार्याअवधि की गणना की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने शाहाबाद सहित सभी रेंज के डीआईजी को तबादले की लिस्ट तैयार कर 15 जनवरी तक भेजने को कहा है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

बिहार राज्य के रोहतास जिला के महीमपुर पंचयत से आशीष कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने 29/11/2023 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड कराया था।जिसमे उन्होंने बताया था कि मल्हिपुर पचांयत के मल्हिपुर गांव मे एक ऐसा मुहल्ला है।जहाँ पर अभी तक नाली और गली का निर्माण नहीं किया गया था ।उस मुहल्ले मे रहने वाले लोगो की स्थिति बहुत बत्तर थी।जिसके बाद आशीष कुमार इस खबर को सम्बंधित अधिकारी के साथ मोबाइल वाणी के माध्यम से साझा किया और एक महीना के बाद उस मुहल्ले मे काम लगना शुरू हो गया l

जी हाँ साथियों आपको बता दे कि आज नगर पंचायत चेनारी के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या से आए अक्षत को सभी वार्डों में वितरित किया। भाजपा नेता ठाकुर भोला ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अयोध्या से आए अक्षत का वितरण किया जा रहा है। 22 जनवरी को पांच दीप जलाने की अपील की। मौके भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, दीपक अग्रवाल, कृष्ण मुरारी राम सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे!