मै कन्हैया राम ग्राम बभन गांव मोबाइल वाणी न्युज एक्सप्रेस कैमूर के सभी सुलतानी का नमस्कार NH.319 परसथुआ ओवर ब्रीज काम सफल हो गया है जिसके चलते भारी वाहन कोचस मोहनिया के तरफ जाने वालो का सर्बिया हुआ धन्यावाद
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास जिला से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की दिनांक 07/01/2024 को उनके द्वारा एक ख़बर चलाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि नगर पंचायत चेनारी में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से जहां-तहां गरीब गुब्रे वर्ग ठंड से ठिठुर रहे थे और सरकार के तरफ से राशि आने के बावजूद भी अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही थी । इस ख़बर को संवाददाता यशवंत कुमार के द्वारा उच्च स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ साझा भी किया गया। जिसके बाद ख़बर का असर यह हुआ की अधिकारीयों के द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए एक हफ्ते के भीतर शीतलहर से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था पूरे नगर पंचायत में किये गए। इसके लिए सामुदायिक संवाददाता यशवंत कुमार और मोबाइल वाणी को बहुत-बहुत बधाई दिया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. असामाजिक तत्वों ने अम्बेडकर की तोड़ी मूर्ति .. रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा बाबा संत रविदास की मूर्ति को शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने सासाराम-चौसा पथ को घंटों देर तक जाम रखा। सूचना पर पहुंचे सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क से जाम को हटवाया। इधर, पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है। 02. सर्द में भी चालू है कोचिंग संस्थान.... क्षेत्र मे पड़ रहे हाड़ कपा देने वाली ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों को बंद रखने की आदेश के बाद भी क्षेत्र मे धड़ल्ले से कोचिंग संस्थानो का संचालन हो रहा है। जानकारी के अनुसार घने कोहरे व पछुआ हवा के साथ चल रहे शीतलहर के बीच कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने जाने को विवश छात्र प्रत्येक दिन अहले सुबह से ही कोचिंग की ओर जाते दिख जाएंगे। जो कोचिंग संचालकों की मनमानी कही जा सकती है। 03. डिजिटल लाइब्रेरी के तरफ युवाओं का बढ़ा रुझान.... दिल्ली-पटना की तर्ज पर शहर में छात्रों का रुझान डिजिटल लाइब्रेरी की तरफ बढ़ा है। यही वजह है कि तेजी से विद्यार्थियों वाले इलाके में ऐसी निजी डिजिटल लाइब्रेरी खुल रहे हैं। कुछ लाइब्रेरी की सुविधा कोचिंग संचालक ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहे हैं। जबकि कुछ लोगों ने अलग से लाइब्रेरी खोली है। उसका शुल्क भी शिफ्ट के साथ तय किया गया है। विद्यार्थियों को कोर्स की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शांत माहौल की जरूरत होती है। ऐसे माहौल घर या लॉजों में नहीं मिलने पर लाइब्रेरी में नामांकन करा रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फ्री इंटरनेट की भी सुविधा मिल रही है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....
मैं प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है साथियों रोहतास जिला प्रखंड चेनारी पंचायत मल्हीपुर के ममरेजपुर वार्ड नंबर 2 में मनमानी ढंग से स्ट्रीट लाइट लगा जिसे ग्रामीण जनता ने आरोप लगाते हुए बताएं की मनमानी ढंग से इस गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है महादल्ली टोला में अंधेरा में रहते हुए हैं आज भी अंधेरा में है जनरल कास्ट में जो स्ट्रीट लाइट लगा है जबकि महादलित टोला में एक ही ऐसा नहीं होना चाहिए।
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने दिया धरना.... नगर पंचायत की वार्ड नंबर 14 में महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ जमकर प्रदर्शन की। महिलाएं शराब पीना बंद करो, शराब बेचना बंद करो के नारे लगा रही थीं। 02. बढ़ते ठंड के बीच पशुपालकों को जागरुक कर रहा है पशुपालन विभाग पिछले एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर से मनुष्यों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ऐसे में इसका असर अब पशुओं पर भी पड़ने लगा है। ठंड और शीतलहर के कारण पशुओं को बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। जिस कारण पशुपालक भी परेशान हैं। जिसे देखते हुए पशुपालन विभाग भी हरकत में आई है। जिला पशुपालन विभाग द्वारा ठंड के मौसम को देखते हुए सभी पशु चिकित्सालयों के चिकित्सकों को अलर्ट रहने का निर्देश भी जारी की है। 03. ठंड बढ़ने के साथ हवा की शुद्धता बिगड़ी विगत पांच दिनों से जिला की मौसम खराब है। ठंड का प्रकोप बढ़ा है। एक तरफ रात का तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो चुकी है तो वहीं इस दौरान दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। हवा की की शुद्धता भी खतरनाक स्तर 315 एक्यूआई रही।विगत पांच दिनों से जिला की मौसम खराब है। ठंड का प्रकोप बढ़ा है। एक तरफ रात का तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो चुकी है तो वहीं इस दौरान दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। हवा की की शुद्धता भी खतरनाक स्तर 315 एक्यूआई रही। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
