जिला धनबाद,से रविंदर महतो जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की आज कल पंचायत स्तर पर विकास योजना के अंतर्गत गाँवो के विकास हेतु मुखिया,उपमुखिया,पंचायत समिति तथा वार्ड सदस्य के सहयोग से गाँवो के विकास के लिए कई योजनाए बनाये जा रहे है।ये योजनाए अगर धरातल में उतरते है तो गाँवो में विकास देखने को मिल सकता है।आम सभा कर लोगो की की समस्याओं के लिए योजनाए बनायीं जा रही है।किन्तु गाँवो के विकास लिए बने पुराने योजनाओं के बारे पूछने पर टेढ़े-मेढ़े उत्तर देकर चुप्पी साध लेते है।पुराने सभी योजनाओ को रद्द कर दिया गया है।सड़क को काट कर पाईप लाइन बिछाई गयी लेकिन फिर सड़को के गड्ढ़े को सीमेंट से नही भरा गया जिस वजह से ये गड्ढ़े दुर्घटनाओ को निमन्त्रण देते है।गाँवो में सुलभ शौचालय बनाने का फंड आया था,किन्तु यह योजना सिर्फ कागजो में सिमट कर रह गया।और ना ही किसी ने इसकी खोज-खबर ली।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि हमारी योजना हमारा विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना के दूसरे दिन जोगर पंचायत के उच्चाधाना राजस्व ग्राम में मुखिया के अध्यक्षता में ग्राम सभा किया गया। इस सभा में जोगर पंचायत के रोजगार सेवक अब्दुल सकुर ने ग्रामीणों के बीच खुले में शौच ना करे, हर घर में शौचालय हो, वन्य पर्यावरण, बंजर जमीन में फलदार पेड़-पौधे लगाने, जन वितरण प्रणाली से वंचित लाभुको को जोड़ने के लिए, सफ़ेद कार्ड बनवाने के लिए, प्रधानमंत्री आवास योजना, सोलर लाइट लगवाने, कुआं , सड़क, तालाब, सभी लोगो को बैंक खाता खोलने के सम्बन्ध में सभा में चर्चा की गई , साथ ही 15 वर्षो में आपका खुशहाल गांव हो, विद्यालय में बालक-बालिका का अलग-अलग शौचालय व्यवस्था हो, स्वास्थ विभाग से ममता वाहन फ़ोन करने के बाद भी उपलब्ध नही होता इस बारे में जानकारी दी गई , ग्रामीणों को दवा के लिए समुचित व्यवस्था हो,सप्ताह में एक दिन सरकारी चिकित्सक से ईलाज हो तथा ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकरी दी गई। इस मौके पर जोगर पंचायत के मुखिया माननीय मुनीलाल महतो, उपमुखिया प्रतिनिधि रामटहल महतो, पंचायत स्वंय सेवक चंद्रशेखर महतो,उर्मिला देवी,प्रकाश महतो, महावीर महतो सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
जिला बोकारो,प्रखंड चंदरपुरा से नरेश महतो जी कहते है कि पंचायती राज्य अधिनियम के तहत प्रत्येक गांव में हर महीने ग्राम सभा का आयोजन करना अनिवार्य किया गया है, लेकिन यहाँ पर पंचायती राज्य व्यवस्था का पूरी तरह से उलंघन हो रहा है। वे कहते हैं कि चंद्रपुरा प्रखंड में ग्राम सभा का आयोजन तो होता है, लेकिन मनमानी ढंग से । ग्रामसभा के आयोजन से जुड़ी कोई भी जानकारी आम जनता को नही होती है आम लोगों को तो यह भी पता नही होती की ग्रामसभा का आयोजन कब हुई।उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में ऐसी कोई व्यवस्था नही होती हैं कि कौन सी योजना का लाभ किसे मिलनी चाहिए। प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक का यही सोच होता है कि सरकार की तरफ से जो योजनाएं आम जनता के हित के लिए होती है उसे न देकर संपन्न व्यक्तियों को दे दिया जाता जाये । नरेश महतो जी ने एक ग्रामीण भीखण महतो जी के बारे में बताते हैं जिनके परिवार में आठ सदस्य हैं,जिसमे दो बच्ची विकलांग है जिनकी उम्र 14,15 वर्ष के आस पास है,वह किसी तरह मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन विडम्बना यह हैं कि पंचायती राज्य व्यवस्था के आभाव में उन्हें न तो विकलांग होने का लाभ मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाएँ। यह बात सिर्फ इन पर लागू नहीं होती बल्कि इस तरह से सैकड़ो परिवार हैं जो पचायती राज्य व्यवस्था के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
