Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बनासो गांव से मड़मो गांव तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमिता बरतने के कारण बनी बनाई सड़क टुट गई थी । इस ख़बर का प्रसारण युवा वाणी में किया गया उसके तुरंत बाद कनीय अभियंता सड़क निर्माण में लगे मुंशी , स्थानीय जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं ,ज़िला अंतर्गत पथ निर्माण कार्य के पदाधिकारियों को यह ख़बर को फॉरवर्ड कर सुनाया गया। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर ही सड़क मरम्मत का कार्य करवाया गया। जग़ह जग़ह टूटी हुई सड़क को दोबारा बड़े बोल्डरों से भरकर समतल किया गया। मुंशी द्वारा बताया गया कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही अलकत्रा का प्रयोग कर सड़क को सही रूप दे दिया जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ से राजेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बिष्णुगढ़ प्रखंड के अलपितो पंचायत के अंतर्गत आने वाले हेथली बोदरा गांव के जंगलों में अवैध रूप से हो रही जंगलों की कटाई एवं पर्यावरण को हो रही नुकसान के ख़बर को हज़ारीबाग मोबाइल वाणी व युवा वाणी में प्रसारित किया गया। इसके बाद यह ख़बर वन विभाग एवं वन रक्षा समिति के स्थानीय जन प्रतिनिधि समाज से ही सम्बंधित पदाधिकारी को फॉरवर्ड किया गया। एक सप्ताह के बाद अवैध कटाई पर रोक लगा दी गई।साथ ही वन कर्मी व ग्रामीणों द्वारा आरोपी को बंधक बनाया गया था परन्तु वन विभाग की मिलीभगत से यह मामला को ढक दिया गया था। एक महीना पहले इस खबर को युवा वाणी में प्रसारित कर उच्च पदाधिकारी को यह समाचार सुनाया गया। डी.एफ.ओ द्वारा इस ख़बर को गंभीरतापूर्वक ले कर तुरंत कारवाही की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि गजराज की लगातार घटती संख्या ,राष्ट्रीय वन्य उद्यान अभयारण के कर्मियों के बीच एक चिंता का विषय बन गया हैं। देश के विकास के नाम पर हो रही आधुनिकरण जैसे चौड़ी सड़कों का निर्माण,राजमार्गो का निर्माण,रेल परिवहन का निर्माण ,बड़ी बड़ी बाँधो का निर्माण ,ऊँची-ऊँची इमारतों के निर्माण आदि के वज़ह से वनों की धड़ाधड़ कटाई चालू हैं। इससे न केवल हथियाँ बल्कि अन्य वन्य जीव के लिए भी समस्या खड़ी हो गई हैं। देखा जाए तो इसके कारण प्रदेश में हाथियों की संख्या में काफ़ी गिरावट आई हैं। वर्त्तमान में प्रदेश के जंगलों में हाथियों की संख्या छह सौ अठ्ठासी से घट कर पांच सौ पचपन हो गई हैं।राजेश्वर जी यह भी बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले हाथियों को सुरक्षित खदेड़ने हेतु वन्य अधिकारी अपने अनुसार प्रयास करते हैं। एवं हाथियों द्वारा बर्बाद फ़सलों के लिए किसानों को अंचल अधिकारीयों द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद उचित मुआवजा दिया जाता हैं। परन्तु इन सब से अलग़ हाथियों को सुरक्षित रखने एवं उनकी देखरेख के लिए अधिकारीयों के साथ साथ कर्मियों को भी ईमानदारी से कार्य करना होगा। अवैध रूप से होने वाली पेड़ों की कटाई और शिकार पर बंधिश लगाने हेतु विचार विमर्श के बाद उचित उपाय निकालने की आवश्यकता हैं। जंगलों में होने वाली आकस्मिक आग जैसी समस्या के निपटारे हेतु समाधान निकालने की जरुरत ज़्यादा हैं। साथ ही जन-शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी करानी चाहिए ताकि लोग वन्य जीवों को सुरक्षित रखने में अपना-अपना योगदान दे। वन्य-जीव वनों की शोभा बढ़ाते हैं।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेस्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बारिश का मौसम शुरू होते ही चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता व हरियाली छाने लगती है, जिससे मन प्रफुल्लित हो उठता है। मगर इसके साथ-साथ बारिश का मौसम कई वायु व पानी संक्रमित रोगों को भी आमंत्रण देता है। इस मौसम में घरों व आस-पास कीड़ें-मकौड़ों, बैक्टीरियल एवं फंगल इंफेक्शन का होना एक आम समस्या होती है।इसलिए हमे बारिश के मौसम में होने वाली कुछ आम बीमारियों जैसे सर्दी- जुकाम,फ्लू व बुखार,मलेरिया,टाइफॉइड ,आदि बीमारियों से सावधान रहना चाहिए ऐसी गंभीर बिमारियों से बचने के लिए मच्छर-दानी लगाकर सोएँ और ध्यान रखें कि उस पर मच्छर मारनेवाली दवा लगी हो।घर के अंदर मच्छर मारनेवाली दवा छिड़कें।घर के दरवाज़ों और खिड़कियों पर जाली लगाएँ।घर में कूलर पुराने मटके टायर आदि में पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए साथ ही घर पर हमेसा धुआँ करना और करंज के तेल को पुरे शरीर में लगाना चाहिए ताकि मच्छर शरीर पर बैठे ना और घरेलू उपय करना चाहिए और अगर बीमारी बढ़ रही है तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
