गिरिडीह के भाजपायियों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। बाॅलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौट के कार्यालय तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जिलाअध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में जिला भाजपा के लोगों ने जेपी चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गिरिडीह नगर निगम के सभागार मे शुक्रवार को महापौर सुनील कुमार पासवान की अध्यक्षता मे जन्म-मृत्यु से सम्बंधित एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान महापौर श्री पासवान ने सभी वार्ड प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दिया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये आवेदन प्राप्त करने के समय ही आवेदक से सारे कागजात प्राप्त कर लें। आवेदक को बार बार परेशान न करें और निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र आवेदक को सुपुर्द करें।  ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

आरक्षी पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर गिरिडीह के सहायक पुलिसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अब इनका आंदोलन तेज हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर गिरिडीह में कार्यरत 85 सहायक पुलिस के जवान गिरिडीह से पैदल रांची जाने के लिए निकले। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह की उपनगरी पचंबा स्थित बाजार समिति से चावल लदा गायब ट्रक के मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दूधिटांड स्थित एक चावल व्यवसायी के गोदाम में छापेमारी की।

आज है गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी में घटित हुई सामूहिक नरसंहार की बरसी। पन्द्रह साल पूर्व आज ही के दिन अर्थात 11 सितम्बर 2005 को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियार बंद दस्ते ने 17 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह नगर निगम के सभागार में गुरुवार को जल समस्या समाधान हेतु एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम के महापौर सुनील कुमार पासवान ने की। बैठक में अपर नगरआयुक्त राजेश प्रजापति, संवेदक राजकुमार बुबना, कनीय अभियंता विमल सोरेन, राम कुमार सिन्हा, मंजूर आलम, अजीत राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.