गिरिडीह नगर निगम के सभागार मे शुक्रवार को महापौर सुनील कुमार पासवान की अध्यक्षता मे जन्म-मृत्यु से सम्बंधित एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान महापौर श्री पासवान ने सभी वार्ड प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दिया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये आवेदन प्राप्त करने के समय ही आवेदक से सारे कागजात प्राप्त कर लें। आवेदक को बार बार परेशान न करें और निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र आवेदक को सुपुर्द करें। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
