गिरिडीह नगर निगम के सभागार में गुरुवार को जल समस्या समाधान हेतु एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम के महापौर सुनील कुमार पासवान ने की। बैठक में अपर नगरआयुक्त राजेश प्रजापति, संवेदक राजकुमार बुबना, कनीय अभियंता विमल सोरेन, राम कुमार सिन्हा, मंजूर आलम, अजीत राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।