गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 की एक महिला धरनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन कराने के लिये 25 हजार रुपया घुस मांगने का आरोप अपने वार्ड के वार्ड पार्षद पप्पू रजक पर लगाया है। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुने।
गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पूर्णा डाबर नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गांवा थाना के सहायक अवर निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।
जितिया व्रत के मौके पर प्रस्तुत है एक कविता। जिसका शीर्षक है - माँ
Transcript Unavailable.
संतान की सुरक्षा, स्वास्थ्य, दीर्घायु, समृद्धि की मंगल कामना को पूर्ण करने वाला लोकपर्व है जीवित्पुत्रिका व्रत। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जीवित्पुत्रिका का व्रत किया जाता है। यह व्रत 10 सितंबर गुरुवार को है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जमीन विवाद में हत्या मामले में फरार चल रहे सरिया थाना क्षेत्र के तीन हत्यारोपियों के घरों में मंगलवार को कुर्की जब्ती की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की न्यायालय के आदेश के आलोक में उक्त कुर्की जब्ती की कार्रवाई सरिया पुलिस द्वारा मंगलवार को की गई। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लेड़वा से पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली मनोज राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया है जब वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग ले रहा था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि है पुलिस नहीं कर रही है। जबकि उसकी गिरफ्तारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वंही उसके पिता का श्राद्ध कर्म भी आधे अधूरे में रुक गया है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी वयाप्त है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
झारखंड में कोरोना का प्रकोप बढ़ाता जा रहा है। अब तक पॉजिटिव केस की संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है। इसकी चपेट में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक चार एसपी समेत 44 सौ से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
पचंबा निवासी मो. लल्लू ने पचंबा के ही मों अबरार और जरीडीह के मो. सलीम के विरूद्ध सवा करोड़ रूपए की ठगी का मामला पचम्बा थाना में दर्ज कराया है। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।
गिरिडीह में कोरोना से नौंवी मौत सोमवार दोपहर को हुआ। मृतक पीरटांड प्रखंड के पालगंज गांव का रहने वाला 80 वर्षीय वृद्ध था। मृतका का कोरोना पाॅजिटीव रिपोर्ट सोमवार को ही आया था।जबकि सैंपल लेने के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे सुविधानुसार होम आईसोलेशन में रहने का सुझाव दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
