झारखंड में कोरोना का प्रकोप बढ़ाता जा रहा है। अब तक पॉजिटिव केस की संख्‍या 50 हजार से अधिक हो गई है। इसकी चपेट में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं। पुलिस मुख्‍यालय से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक चार एसपी समेत 44 सौ से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।