समाज कि लड़ाई लड़ने वाले लोगों के आदर्श कितने खोखले और सतही हैं, कि जिसे बनाने में उनकी सालों की मेहनत लगी होती है, उसे यह लोग छोटे से फाएदे के लिए कैसे खत्म करते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति ने इस तरह काम किया हो, नेताओं द्वारा तो अक्सर ही यह किया जाता रहा है। हरियाणा के ऐसे ही एक नेता के लिए ‘आया राम गया राम का’ जुमला तक बन चुका है। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि हमें अपने हक की लड़ाई कैसे लड़नी चाहिए, क्या इसके लिए किसी की जरूरत है जो रास्ता दिखाने का काम करे? आप इस तरह की घटनाओं को किस तरह से देखते हैं, इस मसले पर आप क्या सोचते हैं?
पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा मंगलवार को पेटरवार प्रखंड सेंगेल के विजय मरांडी के नेतृत्व में सभी आदिवासी गांव-समाज में संविधान ,कानून और जनतंत्र लागू करने हेतू एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. उसके बाद सेंगेल के सात प्रतिनिधिमंडल ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन पत्र सुपुर्द किया गया. ज्ञापन पत्र की प्रतिलिपि पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को भी सौंपा. मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्र के माध्यम से सेंगेल द्वारा हमारी मांग-सभी आदिवासी गांव समाज में संविधान, कानून और जनतंत्र जल्द लागू करें. क्योंकि आदिवासी स्वाशसन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त माझी- परगना आदि इसको नहीं मानते हैं, राजतांत्रिक तानाशाही चलाते हैं. जबरन सामाजिक बहिष्कार,जुर्माना, डायन प्रताड़ना, अंधविश्वास, नशापन, वोट खरीद-विक्री, महिला विरोधी मानिसकता आदि जैसे असंवैधानिक कृत्यों को बढ़वा देते हैं. इस अवसर पर हजारीबाग सेंगेल जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू, सेंगेल युवा मोर्चा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष संजय टुडू, जरीडीह प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष संतोष मुर्मू, सोनाराम मुर्मू,निखिल बास्के,विरसा मुर्मू,गोविंद मुर्मू,नमिता टुडु, सुखीराम मुर्मू,बबलू मुर्मू आदि उपस्थित थे.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे,एम्.रंगीला ने बताया कि बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक व् लेखक लेखक मनोज कुमार कपडदार की पुस्तक आदिवासी के कला परम्परा को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स में स्नातक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो ने बताया कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के गोनियाटो में आजसू पार्टी के द्वारा हूल दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा आजसू के राज्य संयोजक सह जिला परिषद प्रतिनिधि टिकैत कुमार महतो शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में जहां 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में एक तरफ राजनीतिक दल हैं जो सत्ता में आने के लिए मतदाताओं से उनका जीवन बेहतर बनाने के तमाम वादे कर रहे हैं, दूसरी तरफ मतदाता हैं जिनसे पूछा ही नहीं जा रहा है कि वास्तव में उन्हें क्या चाहिए। राजनीतिक दलों ने भले ही मतदाताओं को उनके हाल पर छोड़ दिया हो लेकिन अलग-अलग समुदायो से आने वाले महिला समूहों ने गांव, जिला और राज्य स्तर पर चुनाव में भाग ले रहे राजनीतिर दलों के साथ साझा करने के लिए घोषणापत्र तैयार किया है। इन समूहों में घुमंतू जनजातियों की महिलाओं से लेकर गन्ना काटने वालों सहित, छोटे सामाजिक और श्रमिक समूह मौजूदा चुनाव लड़ रहे राजनेताओं और पार्टियों के सामने अपनी मांगों का घोषणा पत्र पेश कर रहे हैं। क्या है उनकी मांगे ? जानने के लिए इस ऑडियो को सुने
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम्.रंगीला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गिरिडीह लोकसभा इण्डिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने गोमिया प्रखंड के विभिन्न आदिवासी इलाकों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान पतकी, रांगामाटी सुअरमारवा , मिर्जापुर, कोडरमा, गागा ,अरजुआ,खैरा जारा,हीरू बॉम्बे, परसा बेड़ा,धमना, मरू दारू, बरद बेचुआ, कुश माजरा, ओसाम, काटम कुली एवं जाराडीह का दौरा किया।साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से मंगलवार को पेटरवार तेनूचौक में एन एच 23 बोकारो -रामगढ़ पथ को एक घंटे के लिए जाम कर दिया. नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कल 15 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिरसा मुंडा जयंती सह झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु खूंटी पहुंच रहे हैं. झारखण्ड और आदिवासी हित में वे अनेकों घोषणा कर सकते हैं. हम आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से उनका स्वागत करते हैं, साथ ही मांग करते हैं कि लम्बे समय से जो हम प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड का मांग है, उसकी घोषणा करें. इसी मांग को लेकर हमारे आदिवासी सेंगेल अभियान के वीर योद्धा चंद्र मोहन मार्डी पेटरवार बोकारो जिला, कान्हू राम टुडू सोनवा प्रखंड पश्चिम सिंहभूम जिला, बिक्रम हेम्ब्रम और पृथ्वी मुर्मू बागबेड़ा थाना पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड, ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा यदि सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं किए जाने पर 15 नवंबर को 4 बजे आत्मदाह का घोषणा किया है. लेकिन प्रशासन के द्वारा इन नेताओं को 13 नवंबर को रात बारह बजे ही गिरफ्तार किया गया. हम आदिवासी सेंगेल अभियान इसका पुरजोर विरोध करते हैं चूंकि प्रशासन के द्वारा सरना धर्म कोड की मांग को कमजोर करना और आन्दोलन को प्रभावित करना चाहते हैं. हम लोगों के द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर को सभी जिला/प्रखंड मुख्यालयों में बिरसा मुंडा एवं अन्य शहीदों के प्रतिमा के समक्ष दिन दस बजे पूर्वाहन से एक बजे दोपहर बाद तक धरना दिया जाएगा. आज के चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से असम प्रदेश अध्यक्ष सोहन हेम्ब्रम, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, रामगढ़ जिला अध्यक्ष भुनेश्वर हेम्ब्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष उलेश्वारी हेम्ब्रम जिला अध्यक्ष भुनेश्वर हेम्ब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिश्याम टुडू, हजारीबाग जिला अध्यक्ष बाहाराम हांसदा, राजकिशोर मुर्मू,रीझू मुर्मू,कोमल किस्कू, रामसुंदर बेसरा, संपत्ति टुडू, रामप्रसाद सोरेन, संजय टुडू, निखिल बास्के, धनीराम मरांडी, नेमचंद्र मरांडी, मंगेश्वर बेसरा,काली बेसरा,सोमरी बेसरा, बसमति टुडू, सुकुरमनी मुर्मू,राहुल हांसदा, विभा हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.