Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने रामेश्वर महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की तीस साल पहले बहुत पेड़ पौधे थे। जिसके चलते बारिश बहुत होता था। बारिश होने से लोग खेती भी ज्यादा करते थे। लेकिन अब जनसँख्या इतना बढ़ गया है की पेड़ पौधे काट कर ख़त्म कर दिया जा रहा है। उसके चलते अब बारिश कम हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

वृक्षारोपण को हर एक व्यक्ति ,समूदाय,व कम्पनियों के लिए अनिवार्य करना चाहिए-मोतीलाल हांसदा सामाजिक कार्यकर्ता मकोली फुसरो बोकारो।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य,बोकारो जिला, पंचायत कसमार से सुदाम कुमार सेन मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, सरकार को वन संरक्षण बिल पास कर देना चाहिए क्यूंकि वन जीवन विलुप्त होने के कारण पर्यावरण पर प्रभाव पड़ रहा है

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने हिरामन महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की तीस साल पहले जंगल अधिक थी जिस कारण समय पर बारिश होती थी। अभी उसकी कटाई होने के कारण जलवायु असीमित हो गई है। कभी बारिश सावन में होती थी लेकिन अभी भादो में हो रही है। बारिश कम होने के कारण खेती सही से नहीं हो पा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने मोतीलाल रजक से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अभी जो वनों का अंधाधुन कटाई हो रहा है। इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसके कारण अभी वर्षा भी सही समय पर नहीं हो पा रही है। ऊपर से जिस हिसाब से पेड़ पौधा कट रहा है उस हिसाब से वृक्षा रोपण नहीं हो रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के कसमार से सुदाम कुमार सेन ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जलवायु परिवर्तन से लोग परेशान है। पहले के लोग स्वस्थ थे,जलवायु बहुत अच्छा था । अभी लोगों को पोषण युक्त आहार नहीं मिल रहा है ,सलफेट युक्त भोजन खा कर स्वस्थ नहीं रह रहे है। जंगल साफ़ हो जा रहा है ,जमीन कम दिख रहा है ,यह पर्यावरण को बिगाड़ रहा है

झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड नवाडीह से जे एम् रंगीला ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर इमरान अंसारी से साक्षात्कार लिया। इमरान ने बताया पहले जंगलो की संख्या अधिक थी और जनसँख्या कम थी किन्तु पिछले कुछ सालो में आबादी बढ़ गयी और लोगो ने अवैध रूप से अपने व्यापार के लिए जंगलो की कटाई की है। इस वजह से जलवायु परिवर्तन पर असर पड़ा है। और जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर वर्षा नहीं हुई इससे धान की खेती अच्छी नहीं हुई और महंगाई बहुत बढ़ गयी। इसका असर हर व्यक्ति पर हुआ है। बेरोजगारी और लोगो के पलायन के लिए सरकार ज़िम्मेदार है। क्योंकि सरकार ने अपनी योजना सरकार आपके द्वार में किये गए वादों को पूरा नहीं किया। पर्यावरण को सही रखने के लिए सभी लोगो को पौधे लगाना चाहिए