झारखंड के नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को सुबह 10 बजे झारखंड उच्च न्यायालय के कारवां में झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आयोग के कार्यों से कराया अवगत गोमिया विधानसभा के जनहित के मुद्दों से भी उन्हें कराया अवगत

B.Ed कॉलेज प्रांगण अलारगो में आयोजित होगा कार्यक्रम

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि राज्यसभा सांसद खीरू महतो को राज्यसभा में जदयू के संसदीय दल का सचेतक बनाया गया है। झारखंड में जदयू के नेताओं ने पार्टी के सचेतक की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि सत्तारूढ़ दाल के सचेतक सह टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 263ए के अंतर्गत चलते विधान सभा सत्र में दिव्यांग महिला एवं पुरुष तथा विधवाओं के पेंशन का मुद्दा उठाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर पेटरवार बाजार स्थित शांति विलास भवन के  प्रथम तल पर एक्सीस बैंक शाखा का उद्घाटन किया गया. एक्सीस बैंक शाखा का उद्घाटन बैंक के सर्कल हेड निहार रंजन पंडा, व्यवसायी सह भाजपा नेता शांति लाल जैन व बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति व शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर सर्कल हेड निहार रंजन एवं बोकारो  क्लस्टर हेड सतीश कुमार ने बताया कि इस शाखा को पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत रखा गया है. इस शाखा में एटीएम सुविधा, सभी प्रकार की जमा- निकासी और ऋण की व्यवस्था है. कृषि ऋण, गोल्ड लोन, व्यवसायिक ऋण, एजुकेशन लोन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण कार्ड सहित सभी प्रकार के एनआरआई खाते को इस शाखा से संचालित किया जायगा. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बचत खाता और सावधिक ज़मा में अतिरिक्त ब्याज दिया जायगा. बताया गया कि यह शाखा बैंक की 5653वीं, झारखंड की 90वी और बोकारो जिला की 7वी शाखा होगी.  मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, रविशंकर जायसवाल, अनिल स्वर्णकार, असित कुमार बनर्जी, शिवशंकर सहाय, नागेश्वर सिंह, शाखा परिचालन प्रमुख सूरज कुमार सिंह सहित अन्य समाजसेवी, व्यवसायी व बैंक कर्मी उपस्थित थे. शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

पेटरवार के आदिवासी छात्रावास में आदिवासी समाज की एक  बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश मुर्मू ने की. बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह कार्यक्रम आदिवासी बालक छात्रावास के बैनर तले आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आदिवासी समाज के सामाजिक, राजनीतिज्ञ, धार्मिक क्षेत्र के अगुवा साथी व  युवा काफी संख्या में भाग लिए. मौके पर मनोहर मुर्मू, गोपाल मुंडा, लोबिन मुर्मू, डिफेंस किस्कू, देव नारायण मुर्मू, अर्जुन हेंब्रम, कुम्मू मुंडा, दिनेश मुंडा, महानंद मुर्मू, उपेंद्र नाथ सोरेन, राजेश्वर प्रसाद टुडू, दशरथ मुर्मू, देव प्रसाद सोरेन, शिव चरण सोरेन, बिहारी टुडू आदि ने भाग लिया.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा