पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा मंगलवार को पेटरवार प्रखंड सेंगेल के विजय मरांडी के नेतृत्व में सभी आदिवासी गांव-समाज में संविधान ,कानून और जनतंत्र लागू करने हेतू एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. उसके बाद सेंगेल के सात प्रतिनिधिमंडल ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन पत्र सुपुर्द किया गया. ज्ञापन पत्र की प्रतिलिपि पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को भी सौंपा. मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्र के माध्यम से सेंगेल द्वारा हमारी मांग-सभी आदिवासी गांव समाज में संविधान, कानून और जनतंत्र जल्द लागू करें. क्योंकि आदिवासी स्वाशसन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त माझी- परगना आदि इसको नहीं मानते हैं, राजतांत्रिक तानाशाही चलाते हैं. जबरन सामाजिक बहिष्कार,जुर्माना, डायन प्रताड़ना, अंधविश्वास, नशापन, वोट खरीद-विक्री, महिला विरोधी मानिसकता आदि जैसे असंवैधानिक कृत्यों को बढ़वा देते हैं. इस अवसर पर हजारीबाग सेंगेल जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू, सेंगेल युवा मोर्चा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष संजय टुडू, जरीडीह प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष संतोष मुर्मू, सोनाराम मुर्मू,निखिल बास्के,विरसा मुर्मू,गोविंद मुर्मू,नमिता टुडु, सुखीराम मुर्मू,बबलू मुर्मू आदि उपस्थित थे.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि सांसद के पहल पर धावाटांड में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। स दिन पहले, ट्रांसफॉर्मर जल गया था। गाँव में बिजली गुल हो गई जिससे गाँव वालों ने सांसद को समस्या के बारे में सूचित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता कल जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय गए और कृषि अधिकारी से मुलाकात की और किसान ऋण माफी योजना पर हुई बातचीत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केंद्र सरकार ने झारखंड सहित नौ राज्यों के राज्यपालों को बदला। संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल सी,पी, राधाकृष्णन भेजे गए महाराष्ट्र।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेरमो थाना के अन्तर्गत करगली गेट मुख्य मार्ग पर नवयुवक के द्वारा सड़क दुघर्टना में एक नाबालिक और एक युवक घायल हो गए।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि दक्ष और तेज आईपीएस अधिकारी माने जाने वाले अनुराग गुप्ता ने आज डी. जी. पी. के रूप में कार्यभार संभाला। झारखंड के तत्कालीन डी. जी. पी. अजय कुमार सिंह ने गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मीडिया को बताया कि हिंसक अपराध, नार्कोटिक, साइबर और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। सबसे पहले अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन को संबबोधित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं कि झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को स्थांतरण कर दिया गया है. वहीं, आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।