झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के चंद्रपुरा प्रखंड से देव नारायण की बातचीत बोकारो मोबाइल वाणी के माध्यम से धनेशर सिंह से हुई।धनेशर सिंह कहते है कि बेटा हो या बेटी ,दोनों को शिक्षा प्रदान करना चाहिए ताकि वो आत्मनिर्भर बन सके। कुछ लोग अभी भी बेटी को पढ़ाने में उत्सुक नहीं रहते है ,यह ग़लत है। बेटा और बेटी को पढ़ाने में थोड़ा अंतर तो है क्योंकि बेटा किसी भी क्षेत्र में जाकर पढ़ सकता है लेकिन बेटी के लिए थोड़ा सोच विचार करना पड़ता है। अगर बेटी शिक्षा की ओर ज़्यादा ध्यान दे रही है तो उन्हें शिक्षा से वंचित नहीं करना चाहिए।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे.एम रंगीला ने कुंज बिहारी महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें श्रमिक कार्ड की जानकारी हैं। इसलिए उन्होंने निबंधन भी करा लिया है।इसके साथ ही जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कार्ड बनवाने के लिए किन-किन कागजातों की जरूरत होगी, इसकी भी जानकारी साझा करते हुए कहा की आधार कार्ड की छाया प्रति,बैंक के कुछ कागजात और मोबाइल जिस पर की ओटीपी आयेगा। इन सभी चीजों की जरूरत होगी
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से निर्मल महतो ने सुरेंदर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी बेटी की पढाई आज के समाज में बहुत जरुरी है। क्योकि आज के समाज में लोग यही सोचते हैं की बेटी को ज्यादा पढ़ायेंगे तो दहेज़ देना पड़ेगा इसलिए भी नहीं पढ़ाना चाहते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के चंद्रपुरा प्रखंड से देव नारायण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़कीबेड़ा निवासी सोनार मांझी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो बरोजगार हैं,काम मिलने पर ही काम पर जाते है । उन्हें ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें मोबाइल वाणी सुनने का सलाह दिया गया।
धारा प्रवाह होगा क्षेत्र का विकास शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कल करेंगे रोड निर्माण का शिलान्यास इसी दौरान जनता को भी संबोधित करेंगे विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से देव नारायण ने सीताराम गोस्वामी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो छोटा सा व्यवसाय करते हैं।उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।लेकिन उन्हें इसकी जानकारी चाहिए
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले के चंदरपुरा में देव नारायण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से अघनू रवानी से "बेटियों की पढ़ाई सबकी भलाई "विषय पर साक्षात्कार लिया।अघनू रवानी ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना बहुत जरुरी है। बेटी शिक्षित रहेगी तो अपने प् पैरों पर खड़ी रहेगी और अपना तथा बच्चों का पालन-पोषण कर पाएगी।गरीब तबके के लोग पैसे के अभाव में बेटियों को नही पढ़ा पाते हैं। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के चंदरपुरा प्रखंड में देव नारायण ने भोला नायक से कोरोना के बाद जिंदगी में आए बदलाव विषय पर साक्षात्कार लिया।भोला नायक ने बताया कि कोरोना काल से पहले इनका छोटा सा चाय का दुकान था। कोरोना काल के कारण दुकान बंद हो गया है। जीवन यापन करने के लिए अभी भोला नायक गनना का जूस बेच कर गुजारा कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।
