गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का उद्घाटन रविवार को फिता काट कर किया. पूर्व विधायक ने समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार - बोकारो मुख्य पथ पर कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव के पास एक बाइक पर सवार भाई - बहन को एक कार ने रविवार की संध्या करीब साढ़े चार बजे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण भाई - बहन घायल हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत के चंद्रपुरा गांव स्थित विधायक आवास मोड़ से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तक निर्मित होने वाली गार्डवाल निर्माण की आधारशिला जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो और विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने संयुक्तरुप से नारियल फोड़ कर रविवार को रखी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी जिप सदस्य प्रहलाद महतो, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, चरगी मुखिया रानी कुमारी ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में विभिन्न मदों के कुल 6 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कई विकास योजनाओं का शिलान्यास रविवार को पूजा-अर्चना व नारियल फोड़ कर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिप सदस्य ने छठ घाट निर्माण कार्य का किया शिलान्यास। सदस्य ने कहा कि छठ घाट के निर्माण से स्थानीय छठ व्रतियों को बहुत लाभ होगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

दो वाहनों के बीच ओवरटेक करने के कारण पेटरवार निवासी योगेंद्र कुमार महतो (20 वर्ष) को लिटल फिंगर गवाना पड़ गया. जबकि एक अन्य युवक बंटी घांसी (19 वर्ष) का कलाई फ्रेक्चर हो गया. यह हादसा गत रात्रि करीब 8 बजे एन एच संख्या 23 पेटरवार -बोकारो पथ के लुकैया स्थित पेट्रोल पंप के पास घटी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि पेटरवार निवासी युवक गत रात्रि करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर पेट्रोल लेने के लिए लुकैया स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे. लुकैया के पास दो वाहनों में ओवरटेक करने की मची होड़ में बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गए. जिसके कारण एक युवक का लिटल फिंगर कट कर वही गिर गया और दूसरे युवक की कलाई फ्रेक्चर हो गया.

चंद्रपुरा में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन परिसंपत्ति का वितरण

पेटरवार प्रखंड स्थित सदमाकला पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा मंच का गठन करने को लेकर शनिवार को एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने की. जबकि मंच का संचालन पेटरवार प्रखंड प्रभारी आशा हेंब्रम ने किया. बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड जंगल बचाव आंदोलन के रामगढ़ जिला प्रभारी ओम प्रकाश मांझी व विशिष्ट अतिथि के रूप में गोला प्रखंड ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष रमेश मुर्मू उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड स्तरीय ग्राम सभा मंच गठन करने का प्रस्ताव लिया गया. जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में कहा गया कि ग्राम सभा मंच का कार्यकाल पांच वर्षो का होगा. इसके अलावे अन्य कई प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में पेटरवार प्रखंड ग्राम सभा मंच का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष सूरज करमाली, उपाध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव निर्मला सोरेन, सह सचिव शीला देवी व कोषाध्यक्ष मनसा मरांडी को बनाया गया.  सलाहकार समिति के लिए नान्हू करमाली, विधान मुर्मू, बुधन किस्कू, सुनीता देवी, राजाराम मांझी, कुंती देवी और रीतू महतो का चयन किया गया. बैठक में काफी संख्या में महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे.

भारती महिला संघ पेटरवार का आठवां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में किया गया. प्रथम सत्र में  कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अध्यक्षता रेणुका देवी व मंच का संचालन मंजू देवी ने किया. समापन सत्र में मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं संकोच त्याग कर अपनी समस्याएँ खुल कर रखें ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके. महिलाएं शिक्षा और जागरूकता के लिए आगे आवें और अपने हक -अधिकार को प्राप्त करें. गत पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया गया है आगे विधानसभा और लोक सभा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जायगा. ताकि अपनी समस्याओं को रख कर योजना बना सकेंगी. अपने बेटा -बेटियों को संस्कार दें. बेटा बेटी को एक सामान सुविधा व शिक्षा दें. सामाजिक बुराइयों एवं नशा खोरी का घोर विरोध करें. तभी समाज व देश विकसित होगा. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि महिला सशक्ति करण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. शिक्षा व जागरूकता के बल पर महिलाएं अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ें. केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्ति करण के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतार रही है. आबादी के अनुसार महिलाओं को नौकरी एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण दे कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि विगत 16-17 वर्षों में अथक प्रयास से महिलाओं की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है. इस बीच महिलाएं घर की डेहरी लांध कर बाहर आयीं हैं. पहले महिलाएं आर्थिक क्षेत्र में पुरुषों पर आश्रित थीं. अब संगठन, शिक्षा व जागरूकता के बल पर करोड़ों का व्यवसाय चला रहीं हैं. हो रही अत्याचार व शोसन कम हुआ है. राज्य सरकार ने कई योजनाएं ला कर बेटियों व महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है.    कार्यक्रम को जिप सदस्य प्रहलाद महतो व अशोक मुर्मू, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान व वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार व डॉ नन्दना कुमारी, डीपीएम प्रकाश रंजन आदि ने संबोधित किया. मौके पर अध्यक्ष की ओर से वार्षिक लेखा -जोखा व कार्य योजना प्रस्तुत किया गया. कई लधु नाटक, परम्परागत गीत-नृत्य व रंगा-रंग कार्यक्रम महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया. ऑर्गेनिक खेती व महिलाओं द्वारा उत्पादित प्रोडक्ट का कई स्टॉल लगाए गये थे. इस अवसर पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, चांदो मुखिया गीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो, पूर्व मुखिया राजेंद्र नायक, प्रदान की ज्योत्सना व प्रबंधक रंजीत कुमार, कपिल महतो, राजु कुमार महतो, अखिलेश्वर महतो सहित काफी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं.