पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत सचिवालय में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा, हमारा भारत विकसित भारत के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं ओरदाना पंचायत की मुखिया इंद्रा देवी ने ग्रामीण महिलाओं के बीच उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा का वितरण किया. साथ ही बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच बिरसा सिंचाई कूप का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को पेटरवार स्थित उप डाकघर में शंकर महतो के नेतृत्व  में संबंधित डाक सेवकों ने धरना दिया. ग्रामीण डाक सेवकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण डाक सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई है. अगर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में ग्रामीण डाकघर से वृद्धा पेंशन पाने वाले पेंशन धारियों सहित अन्य कार्यों के सम्पादन में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रामीण डाक सेवकों की मुख्य मांगों में 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करने, नियमित कर्मचारियों के समान एक जनवरी 2016 से टीआरसी का 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्क संगत निर्धारण, वरिष्ठ नागरिकों/ बंटिंग के लिए वेटेज वृद्धि, समय पर वित्तीय उन्नयन सहित कमलेश चंद्र समिति की सभी सकारात्मक सिफारिशों का तत्काल कार्यान्वयन सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

भारत संकल्प यात्रा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शंभूनाथ चौधरी मंगलवार को पेटरवार पहुंचे. उन्होंने पेटरवार स्थित वन विभाग के अतिथिशाला में उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री , विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला नोडल पदाधिकारी मनीषा वत्स एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों एवं आने वाले दिनों में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी लिया. उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के महत्व और इसके पीछे प्रधानमंत्री के विजन से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया. इसके अलावा उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम),प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) आदि से संबंधित परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत के  चंद्रपुरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 627 और  सदमाकला मुस्लिम टोला केंद्र संख्या 632 में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच दो - दो स्वेटर का वितरण पंचायत के मुखिया सावित्री देवी व पंसस प्रतिनिधि निरंजन महतो ने किया. बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त स्वेटर को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 627 में 25 एवं  मुस्लिम टोला में 15 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पेटरवार. कसमार प्रखंड अंतर्गत बरईकलां पंचायत के बरईकलां ग्राम निवासी सह वनवासी कल्याण केंद्र के वैध चंडीचरण महतो की पत्नी राजुबाला देवी 70 वर्ष की मौत सर्प दंस से इलाज के दौरान मंगलवार की संध्या पांच बजे रिम्स रांची में हो गयी. आज बुधवार को जैसे ही मृतका का शव बरईकला गाँव पहुंचा वैसे ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे और परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि राजुबाला देवी गत रविवार को करकट्टा खुर्द के ब्राह्मणडीह टोला के निकट दूसरे की खेत में धान खा रही दूसरे की बकरी को हटाने गयी तो अचानक उनके पैर में भारत का सबसे बड़ा ख़तरनाक सियार चंदा (रसेल्स वाइपर )सांप ने काट दिया. जिसमें काफी रक्त स्राव होने लगा और घायल हो गयी.  आनन फानन उसे गोमिया स्थित आइडियर अस्पताल ले जाया गया. जहाँ पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिये रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार की संध्या पांच बजे उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर पा कर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो बुधवार की संध्या में मृतका का घर पहुँच कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया. बुधवार की संध्या स्थानीय बांकीगड्डा शमसान घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया

Transcript Unavailable.

विस्थापित प्रभावित सेल कमिटी सी सी एल ढ़ोरी क्षेत्र अंतर्गत एसडीओसीएम तारमी मकोली रोड़ सेल कमिटी के सचिव रीतलाल महतो ने कोयला लेन देन एवं कोयला व्यवसायियों के साथ बैठक किया गया।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वंचित किसानों का करेंगे लैंड सिडिंग

Transcript Unavailable.

उपायुक्त को समार पत्र सौंपा गया