झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से एन महतो ने बोकारो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर का आयोजन केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अल्वेर केरकेट्टा की देखरेख में संपन्न हुआ। पेटरवार प्रखंड के विभिन्न ग्राम से आई 36 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ जीतेन्दर कुमार व डॉ शिवानी कुमारी ने किया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि बंध्याकरण करवाने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
