विद्यापतिनगर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यापतिनगर बीडीओ महताब अंसारी एवं थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने संयुक्त रूप से प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों के भवन, शौचालय, पेयजल, बिजली सहित कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर जरुरी आवश्यकताओं को चिन्हित किया। बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर उक्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, वहां मतदान से पहले सारी व्यवस्था कर ली जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम समेत संबंधित बूथों के बीएलओ मौजूद थे।

सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.

विद्यापतिनगर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों के बूथ संख्या 237, 238, 239 एवं 240 में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कार्यों को हर घर तक हैंडवील और नारे के साथ पहुंचने का कार्य किया गया। उन्होंने विभिन्न टोलों और मुहल्लों में लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री के पौने 10 साल में किए गए विकास कार्य और भारत की वर्त्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आने वाले समय में मोदी के गरीब के प्रति बनाए जा रहे योजना की भी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, अभिनाश भारद्वाज, प्रवीण कुमार गिरि, राकेश कुमार राय, नरेश महतो, गोपाल ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक देश एक चुनाव एक नया शिगूफा पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार की बात चीत।

आज के दौड़ में हमारे देश में जिस तरह से राजनीतिक दलों द्वारा राजनीति किया जा रहा है।यह आने वाले भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है।इसका हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।जैसे पहले के समय में बूथ कैप्चर कर चुनाव जीतने के साथ सत्ता हथियाने का दौर चलता था।पहले यह एक ग्राम पंचायत के चुनाव से लेकर लोक सभा के चुनाव में खूब देखा जाता था।जिसका बाहुबल उसकी सरकार या चुनाव जीत।लेकिन धीरे धीरे चुनाव आयोग और करी पुलिसिया चौकसी के कारण यह लगभग खत्म हो गया।जो अच्छी बात है।लोकतंत्र में सबका मतदान करना जरूरी है।लेकिन शायद अगर प्रशासनिक डर नहीं रहे तो राजनीतिक दल या नेता फिर से बूथ कैप्चर करने से बाज नहीं आयेंगे।लेकिन अब समय बदला तो बूथ कैप्चरिंग समापत हुआ।हालाकि ऐसा पश्चिम बंगाल में हल्की फुल्की अभी भी समाचार के माध्यम से चुनाव के वक्त सूचना मिल जाती है।लेकिन ये अब लगभग खत्म हो गया।लेकिन आज के दौड़ में जनता द्वारा चुनी सरकार को गिराने,उसको जांच एजेंसी के माध्यम से परेशान करने,विधायको को तोड़ने का काम किया जाता है।शायद यह बूथ कैप्चरिंग का मायने बदल कर रख दिया है।जो पहले बूथ पर होता था अब उसका स्वरूप बदल कर सता लेवल पर आ गया है।आज केंद्र की सत्तासीन सरकार ने जैसे महाराष्ट्र,बीते सालों में कर्नाटक ,मध्य प्रदेश में विधायको को तोड़ कर जनता की चुनी सरकार को धराशाई किया गया।यह लोकतंत्र के लिए सही नही है।इधर चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में जैसे वीडियो सामने आए क्या यह सही है।मतलब सत्ता के लिए कुछ भी।ऐसा अगर चलता रहा तो आने वाले दिनों में जो भी सरकार मजबूत होंगी केंद्र में वह इसी तरह की परीपाटी चलाएगी।जो संभवत सही नही है।यह सही है की जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से काम करे जो घोटाला करते है उनपर कारवाई हो।लेकिन क्या विपक्ष या सरकार के विरोध में बैठे लोग ही है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। ऐसा नही हो सकता है।भ्रष्टाचार पर स्वतंत्र रूप से कार्य होना चाहिए चाहे वह कोई हो उस पर कारवाई हो तब इस पर कोई प्रश्न चिन्ह नही उठेगा।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कल्याणपुर उत्तरी मंडल के ध्रुवगामा गांव के बूथ संख्या 108 और 109 पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव चलो अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।वही भाजपा उतरी मंडल के मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम ने पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तार से जानकारी आम लोगो को देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की।मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद कुमार सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष रामनाथ राम, मनोज कुमार राम, सुरेश राम, धीरेंद्र राम, मुकेश कुमार सिंह, अनमोल कुमार सिंह, राहुल कुमार ,कन्हैया कुमार, लता कुमारी, मनीषा देवी,मंडल महामंत्री मुन्ना कुमार सिंह सहित ध्रुवगामा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

आप सभी ने बूथ कैप्चरिंग के बारे में तो सुना ही होगा, हो सकता है किसी ने देखा भी हो। मोटा-मोटी कहा जाए तो हर कोई जानता है कि बूथ कैप्चरिंग क्या होती है और कैसे होती है। इसको और बेहतर तरीके से समझना हो तो इस तरह से भी देखा जा सकता है कि भारत में होने वाले सभी प्रकार के चुनावों में पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव में सुरक्षा बल एक अनिवार्य जरूरत हैं। सुरक्षा बलों के बिना निष्पक्ष चुनावों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछले 75 सालों में इस एक मसले पर कुछ भी नहीं बदला है। यह हाल तब है जब पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा बलों को देख कर डरने की प्रवत्ति आम है। ऐसे में कहना कि चुनाव निष्पक्ष होते हैं एक क्रुर मजाक से ज्यादा कुछ नहीं।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत के उप मुखिया राम जतन पासवान पर बुधवार को पंचायत के 7 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने को लेकर वार्ड सदस्य अवधेश कुमार, वीणा देवी,अभय कुमार,कामिनी देवी,शंकर कुमार सहित 7 वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ, बीपीआरओ के कार्यालय में दिया है।जिसमें वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पर निर्वाचन के बाद उप मुखिया पंचायत के समस्याओं के प्रति जवाबदेह नहीं रहने आदि का आरोप लगाते हुए उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाए जाने की मांग रखी है।

विद्यापतिनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई विद्मापतिनगर के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा बूथ स्तर की तैयारियां को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर बाजार में एक समारोह आयोजित कर गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई। समारोह की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रेम दास तथा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष रामाधार झा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी द्वारा तय किए गए बूथों पर जाकर वहां की स्थितियों का सूक्ष्म अध्ययन करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। पार्टी की जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत मंडल भाजपा की ओर से अंगवस्त्र देकर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने किया। मौके पर अमरकांत झा, अविनाश भारद्वाज, कैलाश राय, अनिल सिंह, जितेन्द्र सिंह, नरेश महतो, शिवम् सिंह, राकेश राय के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।

नमस्कार दोस्तों आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी और मैं मोबाइल वाणी जिला संवाददाता विजय राज दोस्तों बहुत स्वागत करता हूं मैं आपको मोबाइल वाणी में कि दोस्तों आज मैं आप लोगों के समक्ष सरकार द्वारा लाया गया नया सीगुफा एक राष्ट्र और एक चुनाव के बारे में अपनी राय आप लोगों के समक्ष रख रहा हूं दोस्तों पूर्व राष्ट्रपति की अगुवाई में गठित जांच कमेटी ने बहुत सारी समीक्षाओं के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप की एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में है और मेरे समझ से यह सच्चाई भी है की एक राष्ट्र एक चुनाव होनी चाहिए लेकिन मुझे लगता है की सबसे पहले हम लोगों को नेताओं के चयन पर विशेष जोड़ देना चाहिए एक बात पर मैं आप लोगों का ध्यान आकर्षण करना चाहूंगा कि अगर एक चपरासी की नौकरी करने के लिए कोई युवा जाता है तो उसे कम से कम मैट्रिक पास की योग्यता और बहुत सारी लायबिलिटी देखी जाती है जबकि हमारे नीति नियंता जिनके कंधों पर देश को चलाने की जिम्मेवारी होती है उनके लिए कोई योग्यता निर्धारित नहीं है और मेरे समझ से देश में जिन समस्याओं को हम आमजन झेल रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से भ्रष्टाचार, पदाधिकारी की आक्रमान्यता इत्यादि है इसका कारण है कि हम लोगों ने देश चलाने की जिम्मेवारी उसके हाथों में दी है जिनके पास जिम्मेवारी लेने की योग्यता ही निर्धारित नहीं है इसलिए मेरे ख्याल से एक राष्ट्र और एक चुनाव से पहले सरकार को नेताओं के लिए एक मापदंड निर्धारित करना चाहिए उससे पहले यह सीगुफा मात्र प्रतीत होता है।